&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: शहर के सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड शालीमार स्थित D-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 5/73 में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 8 से 9 तोला सोना, आधा किलो चांदी और लगभग ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए.
पीड़ित संजय यादव ने बताया कि वे नौगांवा में क्रेशर संचालित करते हैं. और पिछले 7 दिनों से डेहरा शाहपुरा में थे. जहां उनके मामा का देहांत हो गया था. बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे घर लौटे. तो देखा कि घर के मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी. अंदर जाकर अलमारी चेक की तो सारा सामान गायब मिला.
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पास के एक अन्य फ्लैट के ताले तोड़ने की कोशिश भी की थी. लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. संजय यादव के फ्लैट में उन्हें सफलता मिली और वे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए.
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द खुलासा किए जाने की उम्मीद है.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar News: खेड़ली थाना पुलिस ने एक महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खेड़ली थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि खेड़ली थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली महिला को घर में घुसकर कर दो जनों ने बच्चे की गर्दन दबाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी देकर चुप करा दिया.
इतना होने पर भी आरोपी यही नहीं रूके. फिर दोबारा 27 मई को जगदीश सैनी, दशरथ प्रजापत निवासी सोखर ने बाथरूम में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया. तथा फोटो और वीडियो बना लिए. पीड़िता को आरोपियों ने वीडियो वायरल करने तथा बच्चे तथा पति को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया.
उसके बाद पीड़िता अपने पीहर चली गई. कुछ दिन बाद पति उसको लेने गया तो उसने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़िता खेड़ली थाना पहुंची तथा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने पीड़िता के 161 के बयान लिए तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया. बाद में पीड़िता का मेडिकल कराया. पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में 164 में बयान दर्ज करवाए. तब से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है. तथा खेड़ली कोर्ट में पेश किया. जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!