Alwar: कुएं में मिला विवाहिता का शव, चाचा बोले- 2 बाइकें मांग रहे थे ससुरालवाले, नहीं दे पाए तो...

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई. गांव खरकड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतका के चाचा ने बताया कि मुस्कान के ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे और दो बाइकों की मांग कर रहे थे. दूसरी तरफ क्रेसर प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.
 

Alwar: कुएं में मिला विवाहिता का शव, चाचा बोले- 2 बाइकें मांग रहे थे ससुरालवाले, नहीं दे पाए तो...
Image Credit: alwar news

Alwar News: जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है, जिसकी शादी मार्च में तनुज से हुई थी.

घटना के बाद परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल और फिर अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतका के चाचा सुनील कुमार ने बताया कि मुस्कान के ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे और दो बाइकों की मांग कर रहे थे. घटना वाले दिन पति तनुज, ससुर और विश्वास ने झगड़ा कर मारपीट की और उसे कुएं में फेंक दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही पीहर पक्ष मौके पर पहुंचा और युवती को कुएं से निकालकर अस्पताल लाया घया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. पीड़ित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar : घर में बजने वाली थी बैंड-बाजा की गूंज, उठ गई युवक की अर्थी, परिजन बेहाल
Alwar News: रामगढ़ थाना अंतर्गत शुक्रवार को शाम को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. क्रेसर प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना की सूचना पर थानाधिकारी बिजेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया. परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने देर शाम मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

मृतक के परिजन आरिफ ने बताया कि क्रेसर प्लांट से हमको सूचना मिली सादिक पुत्र जुनैद खान निवासी जलालपुर सीकरी की प्लांट पर बने पानी कि हौद में नहाते वक्त पानी में डूबने से मौत हो गई. हमको पहुंचने से पहले प्लांट के स्टाफ मृतक सादिक को रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंच चुके थे. परिजनों ने बताया कि अभी हम घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच करेंगे. उसके बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.