&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रायसिस गांव के पास भूमाफियाओं द्वारा गाजूकी नदी के पास कब्जा कर लिया है. करीब 16 बीघा जमीन पर अवैध रूप से भूमाफियाओं प्लाटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा सरकारी रास्ते को अवरोध कर दीवार खड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है.
इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है. गांव के ही जाकिर खान ने बताया कि खसरा नंबर 507 और 508 के पास से जाटव बस्ती सिरमौली के लिए रास्ता जाता है और यह रास्ता विगत 60 साल से चल रहा है. अब इस मामले में लियाकत जमील, कबीर आदि ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया.
जेसीबी चलाकर नदी के हिस्से में दीवार खड़ी कर रास्ता रोकने का प्रयास किया जा रहा है. सुबह से जेसीबी चलाकर काम किया जा रहा है. यह बस्ती करीब 300 परिवारों की है. अब इसके रास्ता बंद होने से बच्चों को और हमारे वाहनों को निकालने में परेशानी होगी.
यह प्रॉपर्टी डीलर यहां अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं. ना 90 ए की कार्रवाई की गई है. करीब 16 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि सिर्फ नक्शे के आधार पर प्लाट का बेचान कर रहे हैं. ना इन्होंने सड़क बनाई और ना ही नक्शा पास है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!