नशे में धुत विद्युत कार्मियों ने लोगों से किया अभद्र व्यवहार, सूचना पर पहुंचे तहसीलदार फिर...

Alwar News: अलवर जिले में राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के रैबारपुरा मौहल्ले में विगत कई दिनों से चल रही विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीण सहायक अभियंता के परिसर में स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे.

नशे में धुत विद्युत कार्मियों ने लोगों से किया अभद्र व्यवहार, सूचना पर पहुंचे  तहसीलदार फिर...

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के रैबारपुरा मौहल्ले में विगत कई दिनों से चल रही विद्युत समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सोमवार की देर रात्रि विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सहायक अभियंता के परिसर में स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां पर बीयर व शराब पार्टी चल रही थी.

ग्रामीणों ने मौजूद विद्युत विभाग के कार्मिकों को विद्युत समस्या से अवगत करवाया. जिसपर कार्मिकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. शराब पार्टी सहित अन्य शिकायतों की सूचना तहसीलदार वीपी सिंह नरुका को दी. सूचना पर तहसीलदार नरुका विधुत विभाग स्थित कंट्रोल रूम पर मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने कंट्रोल रूम का मौका मुआयना किया.

कंट्रोल रूम के अंदर एक देशी शराब का क्वार्टर व एक आधी बीयर व कंट्रोल रूम के बाहर की तरफ आधी से अधिक बीयर की बोतल रखी मिली. इस पर तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले से अवगत करवाकर कार्रवाई करने की बात कही.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वार्ड नंबर 24 के पार्षद धर्मेंद्र रैबारी ने बताया कि रैबारपुरा गांव के करीब 20 लोग विद्युत समस्या को लेकर विधुत विभाग आए थे, जहां विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम में आकर देखा तो शराब व बीयर पार्टी चल रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत समस्या को लेकर विद्युत कार्मिकों को अवगत करवाया, तो उन्होंने बदतमीजी से बात की.

वहीं उन्होंने बताया समस्या को लेकर विधुत विभाग के जेईएन से बात की, तो उन्होंने कहा कि रात के समय कोई समस्या का समाधान नहीं होगा. कार्मिकों के भी घर परिवार हैं. रात्रि को मत आया करो. सुबह आया करो. उन्होंने ये भी कहा कि रात्रि में कोई कर्मचारी नहीं होता है.

तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने बताया कि रैबारपुरा के ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि विद्युत समस्या को लेकर विद्युत विभाग में शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि जब वे आए तो कार्मिक शराब पी रहे थे. तहसीलदार ने बताया कि वह स्वंय मौके पर आया तो कोई कर्मचारी नहीं मिला. इस संबंध में एईएन से वार्ता की, तो वे जानकारी कर रहे हैं कि कौन ड्यूटी पर है.

मौके पर देखा तो बीयर की बोतल व देशी शराब का क्वार्टर था. उन्होंने बताया कि मौके पर कौन लोग थे इसको लेकर एईएन जांच करें. वहीं इस संबंध में पत्र लिखकर जानकारी करेंगे कि सरकारी कार्यालय में ये हरकत कौन कर रहा है. इसको लेकर उन्होंने एसडीएम को अवगत करवाने की बात कही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Swadesh Kapil

ये भी पढ़ें-

Trending news