&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बाला डेहरा गांव से अपहृत युवक को बूंदी से अलवर पुलिस ने मुक्त करा लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन सभी बदमाशों को बूंदी जिले से किसी टोल से गिरफ्तार किया है. और अपहृत युवक को भी बूंदी से ही नाकेबंदी के दौरान पकड़ा है.
इस मामले में प्रारंभिक बात सामने आई है कि चार जनों में दो जने बूंदी के रहने वाले है. और दो खैरथल जिले क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनका पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है. हालांकि खुद युवक अपने आप को शेयर ट्रेडिंग करने की बात करता है. जबकि पुलिस ने इस मामले में साइबर फ्रॉड की बात कही है. जिस युवक का अपहरण किया गया है. उस युवक ने अपने साइबर फ्रॉड के पैसों के खाते खुलवा रखे हैं. और जिन लोगों ने इसका अपहरण किया है. खाते का किराया नहीं दिया. इसलिए इसका अपहरण किया गया. हंसराज साइबर ठगी के पैसे डलवाने के लिए दूसरे लोगों से बैंक खाता किराए पर लेता था.
पुलिस ने बताया है कि यह आरोपी यह युवक साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसने बैंक अकाउंट्स किराए पर लिए हुए थे. किराया करीब 3.5 लाख रुपए था. इसको कई बार इस संबंध में तकादा किया गया. यह पैसे नहीं दे रहा था. पुलिस के अनुसार बूंदी निवासियों ने यहां दो लड़कों का सहारा लिया बेबी साइबर ठगी से जुड़े बताए गए है. .हालांकि पुलिस इनके और संबंध को खंगालने का प्रयास कर रही है. और इसका शीघ्र ही खुलासा करेगी.
यहां उल्लेखनीय है कि अलवर शहर के नजदीक वाला डेहरा गांव के हंसराज उम्र 22 साल सोमवार को शाम के समय डेहरा बस स्टैंड पर किसी काम से आया था. जब वो बाइक से घर लौट रहा था. तो रास्ते में बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और बोलोरो में उसे लेकर चले गए. बूंदी से आए दो बदमाश ट्रेन से अलवर आए थे और जो गाड़ी है. वह यहीं से अपने दो साथियों के द्वारा हायर की गई और इसी में अपहरण कर कर ले गए.
आरोपियों ने परिजनों से युवक को छोड़ने की उपज में साढ़े तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने युवक को नंगा कर उसके साथ मारपीट के वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा. परिजन करीब 50000 उनके खाते में ट्रांसफर कर चुके थे. अपहरण की सूचना करने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर उनका पीछा किया. उन्हें बूंदी से गिरफ्तार किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!