गौना करके आई विवाहिता की 1 महीने में मौत, पीहर वाले बोले- पीट-पीटकर मार दिया बिटिया को

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका हाल ही में गौना कर ससुराल पहुंची थी. वहीं पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

गौना करके आई विवाहिता की 1 महीने में मौत, पीहर वाले बोले- पीट-पीटकर मार दिया बिटिया को

Alwar News: तिजारा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका हाल ही में गौना कर ससुराल पहुंची थी. वहीं पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के घड़ी सेमली गांव निवासी बाबूलाल सैनी ने वर्ष 2022 में अपनी दोनों बेटियों 23 वर्षीय रीना और 19 वर्षीय मीनू का विवाह तिजारा निवासी राहुल सैनी और रिंकू सैनी से किया था. बड़ी बेटी रीना की विदाई पहले ही कर दी गई थी जबकि छोटी बेटी मीनू का गौना करीब एक महीने पहले हुआ था.

मीनू के पति रिंकू सैनी ने बताया कि मीनू को पेट से जुड़ी कोई समस्या थी. और पिछले 10-12 दिन से वह उसका इलाज करा रहा था. रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मीनू को अलवर के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं मृतका की बड़ी बहन रीना ने आरोप लगाया कि मीनू को भूखा रखकर दवाएं दी जाती थीं. और उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी. रीना ने बताया कि वह खुद भी एक दिन पहले ही ससुराल से लौटी है और उसे भी वहां प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

पीहर पक्ष कि ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. पुलिस और डॉक्टरों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Trending news