&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले के वैशाली नगर थाना अंतर्गत विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कठूमर के रेला गांव निवासी मुखराम जाट की 24 वर्षीय पुत्री कमलेश का विवाह 2 साल पहले अलवर के राजकमल एनक्लेव खुदनपुरी निवासी कुलदीप जाट के साथ हुआ था.
यहां बुधवार शाम ससुराल पक्ष के द्वारा पीहर पक्ष को कमलेश द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी गई. जिस पर मौके पर पहुंचे. पीहर पक्ष के लोगों ने जब शव को देखा तो उसके गले पर हाथ के निशान थे, जिस पर पिता मुखराम और उसके भाई पृथ्वी ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले भी दहेज को लेकर मांग की गई थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है.
कमलेश के विवाह को 2 साल हुए हैं और उसके एक 6 महीने का बेटा है. घटना के बाद से कुलदीप फरार है. वहीं पीहर पक्ष ने पति कुलदीप सास शीला देवी और ससुर रमन लाल पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. वहीं मृतका के ससुर का कहना है कि उसकी कोई हत्या नहीं की गई. ना दहेज की मांग की गई थी. उसने स्वयं आत्महत्या की है, जिनके कारणों की कोई जानकारी नहीं है. मृतका का पति कुलदीप बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar News: शहर स्थित ओसवाल जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल के 60 बच्चों की जान गुरुवार को उस समय खतरे में रही. जब नशे में ड्राइवर बस को चलाने लगा. 10 किलोमीटर की दूरी में तीन से चार जगहों पर बस से एक्सीडेंट होते-होते बचे. यह देखकर स्कूल के बच्चे चिल्लाने लगे. फोन कर परिजनों को बुलाया.
उसके बाद स्कूल बस अंबेडकर सर्किल के निकट मुख्य रोड के बगल में रोकी. तो बच्चों और अभिभावकों को गुस्सा ड्राइवर फूटा. लेकिन ड्राइवर मौका देख भाग गया. बाद में बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए. मौके पर परिजनों ने हंगामा कर दिया.
परिजन दीपक और अनिल गुप्ता ने कहा कि 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल वालों ने बच्चों की रोजाना वाली स्कूल बस की जगह लोक परिवहन बस भेज दी. बस ड्राइवर ने अधिक शराब पी रखी थी.उसने कई जगह एक्सीडेंट भी किए. आखिर में बस को स्कीम नम्बर 2 के कट पर ला कर खड़ा कर दिया. जिसके बाद उसने बच्चों से अश्लील हरकत और गाली गलोच भी की, जिसके बाद बच्चों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और दूसरी बस में बच्चों को रवाना किया.
गनीमत रही कि किसी बच्चे या राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई. घटना भगत सिंह चौराहे से आगे स्कीम नंबर-2 के कट की है. जहां ड्राइवर ने बस साइड में खड़ी कर दी और बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!