&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजगढ़ के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 120-500 के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार चार पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली गाड़ी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई. सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सभी घायलों को तुरंत पिनान चिकित्सालय ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया.
पुलिस वैन दिल्ली से जयपुर की ओर मुलजिम को ले जा रही थी. हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे की वजह और टक्कर मारने वाली गाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है.
हादसे में घायल
लक्ष्मण सिंह 40 वर्ष
विकाश जाट
दुलीचंद 35 वर्ष
लोकेश यादव 30 वर्ष
सरदार सिंह 50 वर्ष
जरींन ख़ान 30 वर्ष
अहिल खान 7 वर्ष
सहित एक महिला व तीन बच्चे हैं.
गंभीर अवस्था के चलते अलवर सामान्य चिकित्सालय से जयपुर हायर सेंटर एक पुलिसकर्मी को रेफर किया.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar News : हरिजन बस्ती में 15 साल से पानी की किल्लत, XEN के चेंबर में फोड़े गए मटके
Alwar News : अलवर में वार्ड नंबर 11 में 15 साल से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कलेक्टर और जलदाय विभाग के चक्कर लगाकर थकने के बाद आखिरकार प्रदर्शन का रास्ता अपनाया और धरने की चेतावनी दी.
मनु मार्ग स्थित कार्यालय में उन्होंने अधिशासी अभियंता संजय सिंह के चेंबर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. गुस्से में महिलाएं मटके लेकर आईं और उन्हें फोड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश जताया.
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि बस्ती में सालों से पानी की समस्या बनी हुई है. कई बार जिला कलेक्टर और जलदाय विभाग के चक्कर काटे. लेकिन न सुनवाई हुई और न ही कोई स्थायी समाधान निकला. हालत यह है कि गरीब परिवारों को अपनी जेब से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!