&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News : जयपुर में समता आंदोलन समिति द्वारा मीणा समुदाय (अनुसूचित जनजाति) के कर्मचारियों के खिलाफ की गई शिकायत का विरोध तेज हो गया है. हाल ही में समिति ने एसएमएस अस्पताल के नर्सिंग विभाग में मीणा समुदाय के कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग करते हुए ,एक ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा.
इस पर सामाजिक संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 का उल्लंघन बताया है. संगठनों का कहना है कि यह मांग पूरी तरह असंवैधानिक, भेदभावपूर्ण और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है.
और आरोप लगाया गया कि समता आंदोलन समिति लंबे समय से SC/ST कर्मचारियों के खिलाफ जातीय द्वेष से भरी आधारहीन शिकायतें करती आ रही है. जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है. रूपबास स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित बैठक में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.
वक्ताओं ने कहा कि अगर ऐसे संगठनों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई. तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने ये भी पूछा कि जब सवर्ण समुदाय का वर्चस्व अन्य विभागों में है. तब उन पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते. इस मामले में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है .अब इस मामले में आगे की रणनीति वह तैयार कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!