अलवर में बेटे ने सोते हुए पिता का गंडासे से काटा गला, फिर मामा को फोन पर बोला-पापा को बचा लो...

 Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में चोर डूंगरी में एक नाबालिग बेटे ने गहरी नींद में सो रहे पिता के गले पर गंडासे से छह बार वार किए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया. फिर उसके बाद मामा को फोन करके कहा कि पापा को बचा लो.
 

अलवर में बेटे ने सोते हुए पिता का गंडासे से काटा गला, फिर मामा को फोन पर बोला-पापा को बचा लो...
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में चोर डूंगरी के पास स्थित रामकृपाल नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी.

आरोपी ने गहरी नींद में सो रहे पिता के गले पर लकड़ी काटने वाले गंडासे से करीब छह वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया गंडासा चारपाई के नीचे पड़ा था. मृतक की पहचान डीग जिले के मालूकी गांव निवासी रोहिताश्व कुमार के रूप में हुई, जो अलवर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था.

मृतक की पत्नी गई थी मायके
अरावली विहार थाने के SHO रामेश्वर दयाल के अनुसार, वारदात के समय घर में केवल पिता और बेटा ही मौजूद थे. मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी क्योंकि परिवार में 7 जून को शादी थी. शादी के बाद 8 जून को रोहिताश्व और उसका बेटा अलवर लौट आए थे.

आरोपी ने फोन पर कहा-पापा को बचा लो
बताया जा रहा है कि 9 जून की रात करीब 9 बजे रोहिताश्व घर आकर सो गया था. इसी दौरान बेटे ने सोते समय उस पर हमला कर दिया. हत्या के बाद आरोपी बेटे ने अपने मामा कालू को फोन कर कहा कि पापा को बचा लो. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक रोहिताश्व की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है लेकिन पूछताछ में उसने हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है. वह बार-बार यही कह रहा है कि उसे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी बिना किसी कारण घर की छत से कूद चुका है, जिससे उसके मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है.

दहशत और सनसनी का माहौल
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More