Alwar News: अलवर शहर में प्रसिद्ध कंपनी बाग में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां मधुमक्खियों के हमले में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पशु-पक्षी प्रेमियों ने मिलकर मोर को राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट कर कंपनी बाग परिसर में दफनाया.
Trending Photos

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में प्रसिद्ध कंपनी बाग में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां मधुमक्खियों के हमले में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों और पशु-पक्षी प्रेमियों ने मिलकर मोर को राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट कर कंपनी बाग परिसर में दफनाया.
मिली जानकारी के अनुसार करणी सेना के सदस्य ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि कंपनी बाग में दो मोरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इनमें से एक मोर किसी तरह बच निकलने में सफल रहा, लेकिन दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया. मगर अधिक चोट लगने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.
धर्मचंद सैनी जो कि वहीं के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि घायल मोर पर भारी संख्या में मधुमक्खियां लगी हुई थीं. उन्होंने और उनके कुछ साथियों ने मिलकर मोर को बचाया और कंपनी बाग के अंदर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. मगर करीब 10 मिनट बाद जब दोबारा देखा गया, तो मोर मृत पाया गया.
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्थानीय लोग भावुक हो उठे. सभी ने मिलकर मोर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा और पूरे सम्मान के साथ उसे कंपनी बाग परिसर में दफनाया. यह घटना न केवल पक्षी प्रेमियों को झकझोर गई. बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता भी दर्शाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!