Alwar News: अलवर जिले में कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम कांकरोली में राजपूत बस्ती से गांव के मुख्य रास्ते पर पक्की सड़क नहीं होने के चलते इन दिनों बारिश के मौसम में ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम कांकरोली में राजपूत बस्ती से गांव के मुख्य रास्ते पर पक्की सड़क नहीं होने के चलते इन दिनों बारिश के मौसम में ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. जहां प्रतिदिन बच्चे महिला बुजुर्ग गिरने से घायल हो रहे हैं.
वहीं मौसमी बीमारियों का अंदेशा भी बना हुआ है. गांव से बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लेने के लिए आने वाले वाहन उनके चालक भी गांव आने से अब कतराने लगे हैं, जिसको लेकर कांकरोली निवासी महिला मंजू देवी ने बताया कि जब स्कूल के लिए बालक घर से ड्रेस पहनकर रोटी का टिप्पण लेकर जाते हैं.
तब कीचड़ में गिरने से उनकी ड्रेस व भोजन खराब हो जाते हैं. जिसके चलते बार-बार कपड़ों का धोना व दुबारा रोटी बनाना पड़ रहा है. गांव के सरपंच वोट लेने के लिए तो आ जाते हैं, लेकिन इस गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए अब कोई भी नहीं सामने आ रहा है.
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस का शिकंजा, BNS धारा 111 के तहत जयपुर में दर्ज हुई FIR
वहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामकली देवी ने भी सरपंच पर दोष लगाते हुए बताया कि रास्ते पर गंदगी कीचड़ होने के चलते कई बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं और बुजुर्गों को निकालने में भारी परेशानी हो रही है, जिसके चलते कीचड़ से मुक्ति के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
हनुमानगढ़ में आज आई बरसात ने फिर शहर के हालात बिगाड़ दिए और नगर परिषद के पानी निकासी के दावे फिर हवा हो गए. बरसात से जहां जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पानी भर गया.
वहीं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सहित कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई मकानों में पानी भी घुस गया, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कच्चे मकानों की छत गिर गई, तो तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से मकानों की पक्की दीवारों मे दरारे तक आ गई.
वहीं जल भराव की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा आदि अधिकारियों ने जिला मुख्यालय का दौरा कर नगर परिषद अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!