मृत समझकर डॉक्टर कर रहे थे इलाज, अचानक उठ बैठा शख्स, फटी रह गई सबकी आंखें

Alwar News: राजस्थान में ्लवर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात एक पावर हाउस में कर्मचारी 11000 का फाल्ट सुधारते समय हवाई करंट की चपेट में आ गया, जिसको पहले सीकरी और फिर उसके बाद जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया. लोगों ने लगभग मृत समझ लिया था लेकिन सच्चाई खुली तो सब हैरान रह गए.

मृत समझकर डॉक्टर कर रहे थे इलाज, अचानक उठ बैठा शख्स, फटी रह गई सबकी आंखें

Alwar News: सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात एक पावर हाउस में कर्मचारी 11000 का फाल्ट सुधारते समय हवाई करंट की चपेट में आ गया, जिसको पहले सीकरी और फिर उसके बाद जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया. लोगों ने लगभग मृत समझ लिया था लेकिन सच्चाई खुली तो सब हैरान रह गए.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देर रात 1 बजे के समीप उदयपुर निहाम गांव के निवासी अपने गांव के पावर हाउस में 11000 के फाल्ट को सुधारने का काम कर रहा था. तभी वह हवाई करंट की चपेट में आ गये, जो सीधे खम्बे से नीचे आ गिरे. उन्होंने हिम्मत करके गांव के कुछ लोगो को फोन किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

गांव के लोग आये तब तक हंसराम गुजर बेहोश हो चुका था. गांव के लोगो ने हंसराम को मरा मान लिया था .लेकिन कुछ लोगो ने सीकरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया तो हंसराम जिंदा निकला. जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हंसराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अभी हंसराम की हालत स्थिर बनी हुई है.

हंसराम गुजर अपने गांव के पावर हाउस में पिछले 6 साल से काम कर रहा है. हंसराम खुद 3 भाई हैं, जिनमें सबसे बड़ा हंसराम है और कमाने वाला भी यही है. हंसराम के पिता की मौत करीब 5 महीने पहले ही हुई है.

पढ़ें  अलवर की एक और खबर

Alwar Crime News: बच्चों को लेकर झगड़े पति-पत्नी, गुस्से में बीवी ने उठाया ये बड़ा कदम
Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता ने कल रात करीब 11 बजे के समीप अपने घर मे फांसी का फंदा लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया. 

जानकारी के अनुसार, दादर निवासी 22 वर्षिय बीना जाटव ने अपने पति के साथ कुछ कहासुनी के बाद अपने घर मे खाना खाने के बाद कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया. कुछ देर बाद जब पति कमरे से मोबाइल लेने के लिए गया तो पता चला कि पत्नी ने फांसी लगा रखी है. उसने समय रहते बीना को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और ग्रामीणों की सहायता से महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. जिसका पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से किया जा रहा है.

महिला के पति शेरसिंह पुत्र देवी शहाय जाटव ने बताया कि पत्नी खेती बाड़ी से काम करके वापिस घर लौटी तो हमारे बीच में बच्चों को लेकर कुछ आपसी कहासुनी हो गई. उसके बाद रात को साथ मिलकर खाना भी खाया था लेकिन उसके बाद वह अंदर कमरे में गयी और उसके फांसी लगा ली. जब मैं मोबाइल लेने गया तब पता लगा. वहीं, पति ने बताया कि पत्नी बीना ने करीब 1 महीने में 2 बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी, जिसने कल देर रात फांसी लगा ली.

Trending news