इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियां जारी, 750 स्कूली बच्चे कर रहे रोज अभ्यास

Alwar News: राजस्थान में शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 750 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं, जो प्रतिदिन पीटी (शारीरिक व्यायाम) का अभ्यास कर रहे हैं. 

इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियां जारी, 750 स्कूली बच्चे कर रहे रोज अभ्यास
Image Credit: alwar news

Alwar News: शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं. इस अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 750 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं, जो प्रतिदिन पीटी (शारीरिक व्यायाम) का अभ्यास कर रहे हैं. इन बच्चों द्वारा तैयार की जा रही प्रस्तुति इस बार हरियालो अलवर की थीम पर आधारित होगी.

कार्यक्रम के दौरान बच्चे हरियालो अलवर की कतार बनाकर खड़े होंगे, जो आमजन को स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश देगा. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

शारीरिक शिक्षक मदन मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में बच्चे अभ्यास के लिए आ रहे हैं. हालांकि अभ्यास के दौरान बच्चों के लिए अल्पाहार की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. बच्चे अपने घर से ही टिफिन लाकर अभ्यास में भाग ले रहे हैं. प्रशासन द्वारा केवल पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है.

बच्चों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है. और वे पूरे समर्पण के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं. आयोजन के दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रस्तुत किया जाने वाला यह विशेष पीटी प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More