Alwar News: रामगढ़ के मुख्य बाजार में नाले का निर्माण अधूरा, 10 दिनों से व्यापार बाधित

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी के पास मुख्य बाज़ार में नगरपालिका द्वारा नाले का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण मुख्य बाजार का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. नाले की खुदाई से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है.

Alwar News: रामगढ़ के मुख्य बाजार में नाले का निर्माण अधूरा, 10 दिनों से व्यापार बाधित

Alwar News: रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी के पास मुख्य बाज़ार में नगरपालिका द्वारा नाले का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण मुख्य बाजार का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. नाले की खुदाई से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है.

रविवार को दोपहर बाद बाज़ार के सभी दुकानदारों ने नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदारों का कहना है कि प्रभात स्कूल वाली गली में पानी भराव की समस्या के कारण नगरपालिका ने बाज़ार के मुख्य मार्ग पर बने नाले को दोबारा बनाने के लिए खोद दिया था.

करीब दस दिन हो चुके हैं. ठेकेदार द्वारा नाले का काम शुरू किए हुए. नाले का मुख्य कार्य पूर्ण हो चुका है. अब केवल खुले नाले पर पट्टियां लगाना बाकी है. लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक यह काम नहीं किया गया है.खुले नाले के कारण रात में इस रास्ते से गुजरते समय कई लोग घायल हो चुके हैं. दस दिनों से बाजार में आने वाले ग्राहकों का रास्ता बंद होने से सभी दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दुकानदारों ने नगरपालिका के अधिकारियों से मांग की है. कि नाले का कार्य जल्द पूरा किया जाए. उनका कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है. और अगर यही स्थिति रही तो त्योहार का व्यापार प्रभावित होगा.नगरपालिका के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar News: बारिश में शमशान के अभाव में खुले में टूटी टीन शेड में दाह-संस्कार को मजबूर ग्रामीण
Alwar News: जिले के खेड़ली कस्बे के समीप खेड़ली रेल गांव में शमशान के अभाव में खुले में टूटी टीनशैड में दाह-संस्कार को ग्रामीण मजबूर हैं. यहां दो शमशान हैं. जिस पर सभी सुविधाएं है. लेकिन दूसरे श्मशान पर दावे के अनुसार कोई सुविधा नहीं है. अगर सरपंच की बात माने तो ये विवाद की जगह है. क्यों कि पहले यहां रास्ता था. लेकिन अब शमशान का दावा किया जा रहा है.

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी तथा बारिश तथा सर्दी में छाया, पानी, बैठने को जगह भी नहीं है. जबकि दूसरी जगह सुबिधायुक्त शमशान घाट है. लेकिन आधे गांव के ग्रामीण पुराने शमशान मानते हुए खुलें में दाह संस्कार कर रहे हैं. आज भी बरसात में एक महिला का दाह संस्कार किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news