अलवर के लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने किया दौरा, कार्यालयों से अधिकारी मिले नदारद

Alwar News: अनूपगढ़ के लोगों के द्वारा एसडीएम सुरेश राव को लगातार शिकायत मिल रही थी. जनता ने बताया कि अनूपगढ़ के विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय समय पर अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है.

अलवर के लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने किया दौरा, कार्यालयों से अधिकारी मिले नदारद

Alwar News: अनूपगढ़ के लोगों के द्वारा एसडीएम सुरेश राव को लगातार शिकायत मिल रही थी. जनता ने बताया कि अनूपगढ़ के विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय समय पर अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है.

एसडीएम सुरेश राव ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आज मंगलवार को अनूपगढ़ के समाज कल्याण विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग और सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया तो सभी कार्यालयों की स्तिथि चौकाने वाली थी. निरीक्षण के दौरान 4 विभागों में कुल 70 में से 40 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्तिथ पाए गए, जबकि समाज कल्याण का एक अधिकारी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्यालय से चला गया.

एसडीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग में एईएन और जेईएन दोनों अनुपस्तिथ पाए गए है और इनके कार्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें भी मिली है. एसडीएम सुरेश राव ने अनुपस्तिथ मिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 सीसी नोटिस जारी किये है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि आज उक्त चारो विभागों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जलदाय विभाग के 31 में से 20 अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले है. विद्युत विभाग में 37 में से 16 नदारद मिले है. समाज कल्याण विभाग में 4 में से 2 कार्मिक अनुपस्तिथ मिले और जबकि एक कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्यालय से चला गया है. एसडीएम ने बताया कि वही सिंचाई विभाग में एईएन और जेईएन ही कार्यरत है मगर निरीक्षण के दौरान दोनों ही अधिकारी अनुपस्तिथ मिले है.

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्तिथ मिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 सीसी नोटिस जारी किए गए है. एसडीएम ने बताया कि 2 महीने पहले भी विभागों का निरीक्षण किया गया था. मगर स्तिथि में कोई सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जा रही है.

एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग में कोई भी अधिकारी नहीं मिला. उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में 3-4 शराब की खाली बोतलें मिली है. उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

आमजन से विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फोन अटेंड नहीं करने की भी शिकायते मिल रही थी. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि सभी अपने मोबाइल फोन को चालू रखेंगे और आमजन कॉल हर हाल में अटेंड करेंगे. उन्होंने बताया कि अगर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news