'बच्चे क्यों घरों में कैद हों, कुत्तों को कैद करो', अलवर में छलका लोगों का दर्द

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन अब तक चुप्पी साधे बैठे हैं. हालात ऐसे हैं कि मासूम बच्चों को भी इन हमलों से सुरक्षित नहीं रखा जा सका है. 
 

'बच्चे क्यों घरों में कैद हों, कुत्तों को कैद करो', अलवर में छलका लोगों का दर्द
Image Credit: alwar newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन अब तक चुप्पी साधे बैठे हैं. हालात ऐसे हैं कि मासूम बच्चों को भी इन हमलों से सुरक्षित नहीं रखा जा सका है.

ताजा मामला अलवर शहर के तुलेड़ा रोड का है. जहां देव यादव नाम का मासूम बच्चा दुकान से घर लौट रहा था. अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से काट खाया. यही नहीं, पास ही रहने वाले 10 वर्षीय रोहित को भी कुत्तों ने घायल कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


इसी तरह मालखेड़ा थाना क्षेत्र से भी दर्दनाक खबर आई. यहां तीन साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी आवारा कुत्ते ने उसे नोच डाला. परिजनों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से रोते-बिलखते सवाल किया-“हम अपने बच्चों को कब तक घर में कैद रखें?. बाहर निकालते ही कुत्ते नोच लेते हैं. इलाज का खर्च भी हम उठाएं और सुरक्षा भी खुद करें. तो सरकार और नगर निगम किस काम के हैं?”.

इन घटनाओं से स्थानीय लोग गुस्से में हैं. उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए. तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध करेंगे. आमजन की मांग है कि मासूमों की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई हो. वरना किसी भी बड़े हादसे की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन पर होगी.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar: 7 साल के मासूम बच्चे को 15-20 मिनट तक नोंचते रहे कुत्ते, पूरे शरीर पर बंधी पट्टियां
Alwar News: शहर के समीप बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला टोल प्लाजा के समीप सांखला गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां आवारा कुत्तों ने एक 7 साल के मासूम पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके शरीर पर 50 से अधिक जख्म के निशान हो गए.

सांखला निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा योगेश पुत्र देवेंद्र कक्षा दूसरी में पढ़ता था. वह अपने साथियों के साथ घर से खेलने के लिए निकला था और रास्ते में लौटते वक्त अचानक कुत्तों का झुंड आ गया.


बच्चों ने बचने की कोशिश की लेकिन 8 से 10 आवारा कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया. करीब 15-20 मिनट कुत्ते इसको नोचते रहे. वहां पर मौजूद लोगों ने हमें बताया कि तुम्हारे बच्चे को कुत्ते खा गए हैं.

बच्चे के चाचा रणवीर सिंह ने बताया कि करीब 3 से 5 मिनट तक कुत्ते मासूम को नोंचते रहे. बच्चा पूरी ताकत से बचने की कोशिश करता रहा. लेकिन झुंड के आगे वह असहाय हो गया. बच्चे की मां और दादी के मुताबिक. जब तक लोग मौके पर पहुंचे. तब तक बच्चे के शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा था. जहां घाव न हो.


उसकी गर्दन, गला, गाल, पीठ, कूल्हे, जांघ, हाथ-पैर और पेट पर गहरे जख्म हो गए. अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके शरीर पर 50 से 70 तक छोटे-बड़े घाव हैं. कई जगहों पर तो कुत्तों ने मांस तक नोच डाला. उसके शरीर के 80 फ़ीसदी हिस्से पर पट्टियां बंधी गई है. घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More