Alwar News: छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग कर ऐंठ लिए हजारों रुपये, इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी अश्लील फोटो

Alwar News: अलवर में छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने गोपनीय तरीके से फोटो और वीडियो बनाकर पीड़िता से 60 हजार रुपये ऐंठे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Alwar News: छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग कर ऐंठ लिए हजारों रुपये, इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी अश्लील फोटो
Image Credit:

Alwar News: अलवर जिले के टहला पुलिस थाना अंतर्गत कोचिंग कर रही छात्रा ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. साथ ही रिपोर्ट में बताया है कि उसने दबाव बनाकर पीड़िता के साथ संबंध स्थापित किया. इसकी गोपनीय तरीके से फोटो और वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देकर ,अब तक कोई 60000 ऐंठ चुका है.

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह रोजाना प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु अपने घर से पास के गांव पढने के लिये जाती थी. तो मेरी कोचिग में एक लडकी और उसका भाई भी कोचिंग में पढने आते थे. लड़की के जरिए मेरी उसके भाई से जान पहचान हो गई. लड़की बाद में सहेली बन गई .उसके बाद वह मेरे फोन पर फोन करके अपने भाई से बात करने का दबाव बनाती. जिस पर हमारे मध्य बातचीत होने लगी. हमारे मध्य जान पहचान ज्यादा होने के कारण. मै अपनी सहेली के बुलाने पर उसके घर आने जाने लगी. एक दिन जब मै उनके घर गई. तो उसके अलावा अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नही था.

तो मै वहां से आने लगी. जिस पर उसके भाई ने मौके का फायदा उठाते हुऐ. मुझे जबरदस्ती अपने घर रोक लिया और मेरे साथ प्यार का झूठा नाटक करते हुए .मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये. ये बात मई 2024 की है .और उस वक्त उसने फोन को छिपाकर मेरी विडियो बनाई. कुछ दिनो बाद उसने मुझसे पैसे मांगने लगा. जब मैने पैसे देने से मना कर दिया. तो उसके भाई ने मुझे धमकी दी कि मै तेरी फोटो व विडियो वायरल कर दूंगा. जिस पर लड़के की धमकियो से डर कर .अपनी छात्रवृति के पैसे 20 हजार उसके खाते में डाल दिये .जिसके पश्चात लड़का मेरी फोटो व विडियो वायरल करने की धमकी देते हुऐ और पैसे की मांग की. उस दौरान मैने उसे अपने घर से निकाल कर अलग अलग समय पर कुल 60,000 / हजार रूपये दे दिये. किन्तू इसके बावजूद भी लड़के द्वारा मेरी फोटो इस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई.

जब मैने फोटोज को इस्टाग्राम से हटाने के लिये कहा. तो उसने मुझसे और पैसो की मांग की. जिस पर मैने उसे पैसे देने से मना कर दिया. वह मुझ पर नजर रखने लगा और जब भी घर से बहार निकलती. तो लड़क मेरा पीछा करता और पैसो की मांग करता .तथा मेरे साथ अवैध सम्बन्ध स्थापित करने का दबाव बनाता. पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनो बाद में अपने गांव सकट से जयपुर पढ़ने के लिये आ गई. तो मोहित मेरा पीछा करते हुऐ जयपुर मेरी कोचिंग तक भी पहुंच गया और मुझे ब्लैक मेल कर कोचिग से बाहर बुला लिया. और अपने साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा.

जिस पर मैने उससे तंग व परेशान होकर अपने परिवारजन को बताया. तो मेरे परिवारजन उसके घर जाकर उसके परिवार जनो को टोका और उसके के बारे मे बताया. तो उन्होने कहा कि हम लड़के को समझा लेगे. किन्तु वह अपनी हरकतो से बाज नही आ रहा है. इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने की बात कहकर पैसे ऐंठने की धमकी दे रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Zee Rajasthan Web Team