&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में नौगांवा तहसील के ग्राम नाहरपुर खुर्द से नौगांवा तक जाने वाला ग्रामीण मार्ग ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. करीब 2.5 किलोमीटर लंबे इस रास्ते को ग्रामीणों ने अपने खेतों में से निकालकर आवागमन योग्य बनाया था.
लेकिन अब भारी-भरकम डंपरों की लगातार आवाजाही से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं. हालात यह है कि आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामवासियों का कहना है कि इसी रास्ते से बच्चे प्रतिदिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांवा आते-जाते हैं. सड़क खराब होने के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं.
वहीं बारिश के मौसम में गड्ढों से निकलना और भी कठिन हो जाता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपर संचालक इकबाल सिंह और सुरेंद्र सिंह न केवल लीज चलाते हैं. बल्कि शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकाते भी हैं.
आज ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों संग मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डंपरों की आवाजाही रोकने की मांग की. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे.
यहां पढ़ें एक और बड़ी खबर
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सुबह एक कार चालक को नींद की झपकी आने से कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी. जिसमें 4 जने गंभीर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सिलमपुर दिल्ली का रहने वाला एक परिवार दिल्ली से बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा था. तभी चैनल नम्बर 96500 जयसिंह पुरा पुलिया के पास कार चालक को नींद की झपकी लग गई, जिससे के कारण कार अनबैलेंस होकर आगे खड़े ट्रक में जा लगी.
कार में सवार आसुतोष रस्तोगी पुत्र एस के रस्तोगी उम्र 26 वर्ष, रेणुका पत्नी अभिषेक उम्र 32 वर्ष, विराज पुत्र अनुराग उम्र 14 वर्ष, साधना पत्नी आसुतोष उम्र 25 वर्ष चारो घायल हो गए. सूचना पर तुरंत पहुंची एनएचएआई की एम्बुलेंस से चारों को बड़ौदा मेव हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने चारों गंभीर घायलों को 108 एम्बुलेंस से अलवर रेफर कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!