Alwar: खेड़ली उपजिला और कठूमर रैफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली डॉक्टर्स की कमी

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली उप जिला अस्पताल एवं कठूमर रेफरल अस्पताल का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हेड क्वार्टर जयपुर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सतीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. 

Alwar: खेड़ली उपजिला और कठूमर रैफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली डॉक्टर्स की कमी
Image Credit: alwar newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: प्रदेश के सभी राजकीय जिला, उप जिला एवं रेफरल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं कमियों को लेकर टीमों का गठन किया गया है. इसी के तहत आज खेड़ली उप जिला अस्पताल एवं कठूमर रेफरल अस्पताल का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हेड क्वार्टर जयपुर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सतीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. जहां जनरल वार्ड, न्यू बोर्न चाइल्ड यूनिट, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई का निरीक्षण किया. वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान मरीजों तथा परिजनों ने चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन चिकित्सक लगाने की मांग की, जिससे लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके. निरीक्षण के दौरान खेड़ली उपजिला अस्पताल के सीनियर फीजिशियन डॉ हीरेन्द्र शर्मा एवं डॉ वीनेश यादव साथ रहें.

मीडिया से बातचीत में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग है. क्वार्टर से टीम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी है. मरीजों की भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट पेश की जाएगी. वहीं कठूमर रैफरल अस्पताल में व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar News: मुलजिम को लेकर दिल्ली से जयपुर जा रही पुलिस वैन जलकर राख, मचा हड़कंप
Alwar News: राजगढ़ के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 120-500 के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार चार पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली गाड़ी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई. सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सभी घायलों को तुरंत पिनान चिकित्सालय ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More