&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में बडेरिया पाड़ी मोहल्ले में एक सूने मकान में घुसकर बदमाश करीब ढाई लाख रुप ए का घरेलू सामान चोरी कर ले गए. बदमाश छज्जे से लटकर मकान में घुसते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं. वहीं 3 संदिग्ध नाबालिग को मोहल्ले में घूमते हुए लोगों ने पकड़ा. पुलिस को सूचना दी. कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों से पूछताछ की.
पीड़ित अनूप सिंघल निवासी तंवर कॉलोनी लाल डिग्गी ने बताया कि उनका बडेरिया पाड़ी मोहल्ले में पुराना मकान है. जो बंद पड़ा है. परिवार के लोग तंवर कॉलोनी में रहते हैं. पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके मकान में अज्ञात युवक घुसकर चोरी कर ले गए है. इसके बाद पुराने मकान पर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा मिला.
लोहे के बड़े बक्से से कपड़े, रजाई-गद्दे, कंबल सहित पीतल व तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नल की टोटियां व इन्वर्टर बैटरी की वायरिंग आदि गायब मिले. बदमाश करीब-करीब ढाई लाख रुपए का घरेलू सामान चोरी कर ले गए. कोतवाली थाना इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया.
साथ ही संदिग्ध तीन नाबालिगों से वारदात के संबंध में पूछताछ की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका. इस संबंध में अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है. सीसीटीवी में 3 संदिग्ध नाबालिग दिखे. इनमें एक स्कूटी पर खड़े होकर मकान की बाउंड्रीवॉल पर चढ़ता है. फिर मकान के छज्जे के लटककर ऊपर चढ़ जाता है.
वह छज्जे पर पड़ी एक पतंग को नीचे डालता है. दूसरा साथी पतंग को उठा लेता है. इसके बाद दो नाबालिग गली में खड़े होकर लोगों पर नजर रखते हैं. जबकि एक मकान के अंदर घुस जाता है. पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर घर में घुसने वाले संदिग्ध बदमाशों को पहचान की जा रही है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!