Pratapgarh News: अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत अजबगढ़ गुवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत रात्रि अज्ञात चोरों ने मकानों में चोरी को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पूर्ण मीणा ,कैलाश मीणा, रामखिलाड़ी मीणा के घर में करीब 15 लाख रुपए की जेवरात की चोरी कर ले गए चोर.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत अजबगढ़ गुवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत रात्रि अज्ञात चोरों ने मकानों में चोरी को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पूर्ण मीणा ,कैलाश मीणा, रामखिलाड़ी मीणा के घर में करीब 15 लाख रुपए की जेवरात की चोरी कर ले गए चोर. घटना का पता सुबह जब परिजन उठे और अपने मकानो में देखे तो उन्होंने परिजनों को सूचित किया.
घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार राड़ी का गुवाड़ा, गुवाड़ा बिरकड़ी में 5 घरों में हुई चोरी, गहने, नगदी लेकर गए चोर. सुबह से अजबगढ़ पुलिस चौकी के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गई ग्रामीण. इस सूचना पर धरनास्थल पर थानागाजी विधायक कांति मीणा मौके पर पहुंचे. चोरों को पकड़ने व अपराधियों से नगदी एवं गहने बरामदगी की मांग को लेकर विधायक कान्ति प्रसाद मीना भी पुलिस चौकी अजबगढ़ के बाहर धरने पर बैठे गए.
मौके पर पहुंचकर प्रतापगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा को चोरी की घटना से अवगत करवा चोरी के सामान को बरामद करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया. थाना अधिकारी राजेश मीणा ने बताया है कि चोरों की तलाश में पुलिस की विभिन्न टीमें लगी हुई है. दबिश डालकर चोरों को पकड़ने की प्रयास किया जा रहे हैं. संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर चोरी का शीघ्र खुलासा करने के प्रयास किये जा रहे है.
वहीं दूसरे मामले में राजगढ़ थाना क्षेत्र में 10 दिन के अंदर अपहरण का दूसरा मामला सामने आया है. जबकि पूर्व में हुए अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वहीं गत रविवार को को खरखड़ा में एक 21 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार खरखड़ा निवासी बबलूराम पुत्र नानगराम मीना ने मामला दर्ज करवाया है. बताया गया कि 15 जून को उसका पुत्र आकाश मीना घर से अपनी नई बाईक से ढिगावडा में मजदूरी के पैसे लेने के लिए गया था.
उसका पुत्र थानाराजाजी निवासी विक्रम मीना के मिलने वाले के पास ढिगावडा में बस कंड़ेकट्री का कार्य करता था. उसका बेटा कल घर से गया तब से ही लापता है. कल शाम को उसके बेटे के मोबाईल नम्बर से व्हाट्सअप से अज्ञात व्यक्ति के फोन कर तीन लाख रुपये की मांग कर रहे है. कहते है कि तीन लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे. उन्हें अंदेशा है कि उनके बेटे को अज्ञात लोगों ने फिरौती के लिये अपहरण किया है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!