&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र में छह दिन पहले गोविंदपुरा गांव निवासी दूसरे व्यक्ति के साथ हुई घटना को लेकर राजगढ़ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष बसंत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना को ज्ञापन सौंपा.
दो घटनाओं में शामिल अपराधियों को सात दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है. राजगढ़ व्यापार महासंघ के महामंत्री अशोक बजाज ने बताया कि 6 जून की रात को करीब 9:30 बजे नवीन कुमार सौंखिया कांदोली बाईपास स्थित अपनी दुकान को बंद करके वापस घर लौट रहा था.
रास्ते में कारोठ गांव के ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर के पास बदमाश उसका गाड़ी में अपहरण कर ले गए और लूटपाट व मारपीट कर घायल अवस्था में भरतपुर जिले के ऊंचा नंगला के पास कंटीली झाड़ियों में पटककर फरार हो गए. इसी से मिलती-जुलती घटना छह दिन पहले भी दूसरे व्यक्ति के साथ घटित हो चुकी है. जिससे व्यापार जगत में भय व आक्रोश का माहौल है.
ज्ञापन में दोनों घटनाओं में शामिल अपराधियों को सात दिवस के अंदर गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाए, जिससे व्यापारी भय मुक्त होकर व्यापार कर सकें. अन्यथा हमें मजबूर होकर आंदोलन व राजगढ़ बंद का रास्ता अपनाना पड़ेगा.
ज्ञापन के अलावा व्यापारियों ने पुलिस उपाधीक्षक को बताया कि पूर्व में व्यापारी जगदीश महावर के 1 लाख रूपये कस्बे के गोल सर्किल पीएनबी बैंक के गेट के पास छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना ने व्यापारियों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Swadesh Kapil