Rajasthan News: राजगढ़ क्षेत्र में बारिश का जश्न, नदी और एनीकटों में पानी की आवक

Alwar News : राजगढ़ में तेज बारिश से सरसा नदी और एनीकटों में पानी की आवक शुरू हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है. एनीकट पर 2 फिट की चादर चलने से ग्रामीण उत्साहित हैं और सूखे की मार झेल रहे इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है.

Rajasthan News: राजगढ़ क्षेत्र में बारिश का जश्न, नदी और एनीकटों में पानी की आवक

Rajasthan News: राजगढ़ क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद नदी और एनीकटों में पानी की आवक शुरू हो गई. सरसा नदी पर बने 11 फुट की भराव क्षमता वाले एनीकट पर 2 फिट की चादर चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी को देखने के लिए मौके पर पहुंचे और पानी की आवक को देखकर उत्साहित नजर आए. बारिश के बाद क्षेत्र के एनीकटों और नदी में पानी की आवक से सूखे की मार झेल रहे इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है.

राजगढ़ और टहला के ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और नदी बह निकली.नदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं खुश नजर आए.

राजगढ़ पंचायत समिति के गोलाकाबास सहित क्षेत्र के आसपास के गांवों में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा एवं दो घंटे तक तेज बारिश हुई. तेज बारिश के चलते नदी नालों में पानी की जोरदार आवक हुई. क्षेत्र के गांवों में बने हुए दर्जनों एनिकटों पर पहली तेज बारिश में ही ऊपरा चल गई. किशोरी में सरसा नदी पर बना 11 फुट की भराव क्षमता वाले एनिकट पर 2 फिट की चादर चली, जिसके बाद जैतपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है.

खेतों में पानी भर जाने पर किसान धनिया की फसल में से पानी निकालते नजर आए. नदी में सूखे पेड़, लकड़ी बहते हुए नजर आए. वही नदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं खुश नजर आए. डेरा में पुलिया के पास बना एनिकट, क्यारा में बने एनिकट पर भी ऊपरा चल गई. तेज बारिश होने के कारण किसान फसलों को लेकर खुश नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news