Alwar News : हरिजन बस्ती में 15 साल से पानी की किल्लत, XEN के चेंबर में फोड़े गए मटके

Alwar News : अलवर जलदाय विभाग की अनदेखी और 15 साल से चली आ रही पानी की समस्या के विरोध में गुरुवार को हजूरी गेट हरिजन बस्ती वार्ड नंबर 11 की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष जलदाय विभाग कार्यालय पहुंच गए. 
 

Alwar News : हरिजन बस्ती में 15 साल से पानी की किल्लत, XEN के चेंबर में फोड़े गए मटके
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News : अलवर में वार्ड नंबर 11 में 15 साल से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कलेक्टर और जलदाय विभाग के चक्कर लगाकर थकने के बाद आखिरकार प्रदर्शन का रास्ता अपनाया और धरने की चेतावनी दी.

मनु मार्ग स्थित कार्यालय में उन्होंने अधिशासी अभियंता संजय सिंह के चेंबर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. गुस्से में महिलाएं मटके लेकर आईं और उन्हें फोड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश जताया.

Add Zee News as a Preferred Source

हम थक चुके हैं


प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि बस्ती में सालों से पानी की समस्या बनी हुई है. कई बार जिला कलेक्टर और जलदाय विभाग के चक्कर काटे. लेकिन न सुनवाई हुई और न ही कोई स्थायी समाधान निकला. हालत यह है कि गरीब परिवारों को अपनी जेब से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं.

इधर विभाग ने समस्या समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने लोगों से बात की और आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में सुधार नहीं हुआ. तो वे बड़े स्तर पर धरना देंगे.

इधर अलवर के रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी के पास मुख्य बाज़ार में नगरपालिका द्वारा नाले का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण मुख्य बाजार का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. नाले की खुदाई से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है. पढ़े पूरी खबर

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More