सीने में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलास

Alwar News: अलवर जिले में गोविंदगढ़ उपखंड के जहानपुर गांव की एक महिला जामवंती पत्नी राजाराम जो मूलतः बिहार की है और जहानपुर में मजदूरी करती है. शनिवार को सीने में दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई थी.

सीने में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलास
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में गोविंदगढ़ उपखंड के जहानपुर गांव की एक महिला जामवंती पत्नी राजाराम जो मूलतः बिहार की है और जहानपुर में मजदूरी करती है. शनिवार को सीने में दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई थी. महिला बेहोशी की हालत में थी.

परिजन डॉक्टर को बता रहे थे कि महिला के सीने में दर्द हुआ है. जब डॉक्टर ने उल्टी दस्त और अन्य परेशानी को लेकर पूछा तो परिजनों ने मना कर दिया. चिकित्सक को डाउट हुआ तो उसके बाद चिकित्सक के द्वारा महिला की आंखों को चेक किया गया. उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर देखो सांप के काटने का निशान होगा. इन्हें सांप ने काटा है.

Add Zee News as a Preferred Source

जब परिजनों ने देखा तो महिला के हाथ पर सांप के काटने का निशान था. परिजन महिला को झाड़ फूंक नीम हकीम के पास ले जाने लगे, तो चिकित्सक ने कहा कि हम आपके लिए बेंटिलेटर वाली एंबुलेंस मंगा देते हैं. आप अलवर के जिला चिकित्सालय में उपचार कराओ. महिला का अलवर के जिला चिकित्सालय में उपचार हुआ, तो उसकी जान बच गई.

इसके बाद महिला मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सीएचसी पर डॉक्टर का धन्यवाद करने के लिए पहुंची थी. डॉ नसीब खान ने बताया कि एक महिला उपचार के लिए लेकर आए थे. सीने में दर्द होने की शिकायत बताई थी. उल्टी दस्त की कोई शिकायत नहीं थी.

महिला की आंखें चेक की तो डाउट हुआ सांप ने तो नहीं काटा है. कई बार ऐसा होता है कि सांप काट लेता है, लेकिन दर्द भी महसूस नहीं होता. ऐसे में चेस्ट में दर्द, पेट में दर्द आदि दिक्कत आ सकती है, जिसके बाद उसे उपचार दिया गया. अगर 2 घंटे और लेट हो जाते, तो महिला की मौत हो जाती.

डॉक्टर बोले कि हमारी आमजन से अपील है कि अगर उन्हें लगता है कि उन्हें सांप ने काटा है, तो वह नीम हकीमो के पास जाने के बजाय सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार ले. सरकारी अस्पतालों में हर तरह के उपचार के लिए दवा उपलब्ध है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.