राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय स्थानांतरण को लेकर आंदोलन 7वें दिन भी जारी

Rajgarh Kendriya Vidyalaya Protest: राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय को शिफ्ट किए जाने के विरोध में आंदोलन सातवें दिन भी जारी है. वहीं, प्रशासनिक वार्ता को भी कोई नतीजा नहीं निकला. 

राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय स्थानांतरण को लेकर आंदोलन 7वें दिन भी जारी
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजगढ़ के लिये स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ उपखण्ड में ही खोले जाने व रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किये गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले आठवे दिन भी राजगढ़ कस्बा बंद रहा.

एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल सोमवार सायं राजगढ़ पहुंचे और आवाज मंच के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया. करीब आधे घंटे चली वार्ता के दौरान मंच के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट मांग रखते हुए कहा कि दलालपुरा में किया गया भूमि आवंटन तत्काल निरस्त किया जाए और विद्यालय को राजगढ़ में ही स्थापित किया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डॉ. सर्वेश सैनी ने बताया कि प्रशासन वार्ता के दौरान बार-बार आंदोलन समाप्त करने पर जोर देता रहा, जबकि हमारी प्राथमिक मांग आवंटन निरस्त करने को लेकर थी. प्रशासनिक पक्ष इस पर सहमति न जताने के कारण वार्ता विफल हो गई.

वहीं, एडीएम मुकेश कायथवाल ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से लगातार संवाद जारी है. उन्होंने कहा कि नए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा और वन विभाग, डीटीपीसी और केवी प्रशासन के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि आंदोलनकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है, हालांकि पूर्व आवंटन निरस्त करने के मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय शेष है.

वार्ता के दौरान एसडीएम सीमा मीणा, तहसीलदार कल्याण सहाय मीणा, कोतवाल रामजीलाल मीणा सहित आवाज मंच के प्रमुख सदस्य-डॉ. सर्वेश सैनी, संजय खंडेलवाल, राजेश शर्मा, अजय दीवान, अशोक शर्मा, बसंत गुप्ता, मुन्ना लखपति, एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा और भगवान सहाय सैनी मौजूद रहे. आंदोलनकारियों का कहना है जब केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में ही खोले जाने का निर्णय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More