&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने व जानलेवा हमला करने के मामले 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को 315 बोर के दो जिंदा कारतूस एवं एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार झालाटाला, लक्ष्मणगढ निवासी मनोहर उर्फ मुंडे पुत्र विश्राम मीना को किया गिरफ्तार किया है. आरोपी नारायणपुर, कोटपूतली बहरोड़ थाना के हत्या के मामले भी फरार चल रहा था. थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था.
9 अप्रैल को सांय करीब 6 बजे एक लड़का अपने दोस्तों के साथ टोल पर आया और टोल देने की कहने पर गाली-गलौच कर गाड़ी को भगा ले गया. इसके बाद 10 अप्रैल की मध्य रात्रि बजे के करीब एक गाड़ी में अपने साथ 4 अन्य साथियों के साथ आकर टोलकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, टोल पर तोड़फोड़ की.
टोल मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. इस पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई. वही गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए इसी मामले में पूर्व में ही तीन जने गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर चुकी है.
वहीं दूसरे मामले में राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को हथियार की नोक पर रामगढ़ घूमने आए श्रीनगर के दो युवकों को बधंक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त मारुति ब्रेजा गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है. घटना 17 मई की है.
एएसआई भोलाराम मीणा ने बताया कि परिवादी राहिल उर्फ रहीश पुत्र रहीश मोहम्मद आजम जाति शेख और मुमीन भट पुत्र मंजूर भट अहमद निवासी श्रीनगर जम्मू कश्मीर अलवर घूमने के लिए आए थे, लेकिन रामगढ़ में प्राचीन किला को देखने के लिए दोनों युवक रामगढ़ आ गए. जहां उन्होंने रेलवे फाटक के पास ओम होटल रेस्टोरेंट पर किराए का कमरा लिया.