Alwar: भांजे ने मामा को फोन कर कहा- मम्मी को आप रख लेना, फिर...

Alwar News: अलवर जिले के एक गांव में एक युवक का शव ट्रैन के पास मिला. आखिरी बार युवक ने मामा को फोन करके कहा था कि आप मम्मी को रख लेना. जानें पूरा मामला. 

Alwar: भांजे ने मामा को फोन कर कहा- मम्मी को आप रख लेना, फिर...
Image Credit: Alwar News

Rajgarh, Alwar News: अलवर रेल मार्ग के मध्य स्थित मूनपुर गांव की पुलिया के समीप सोमवार की देर रात्रि 20 वर्षीय युवक ने अपने पिता की मारपीट से आहत होकर डबल डेकर ट्रैन के आगे कूदकर जान दे दी. मृतक के शव को डबल डेकर ट्रैन में रखकर राजगढ़ स्टेशन पर लाया गया, जिसकी सूचना राजगढ़ व रेलवे पुलिस को दी गई.

शव को देखकर स्टेशन पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई. वही सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस स्टेशन पर पहुंची, जहां पुलिस ने मृतक के शव को जुगनू तम्बोली की टीम व ग्रामीणों की सहायता से राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया. मृतक की शिनाख्त ओड़पुर गांव निवासी अंकित (20 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार मीना के रूप में हुई. पुलिस ने मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतक के मामा रामप्रसाद मीना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भांजा अंकित मीना आईटीआई के साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था, जो सोमवार की दोपहर में अपनी मां के साथ खेत से कड़बी एकत्रित कर घर पर बैठे हुए थे तभी उसके पिता आए और अंकित के साथ गाली-गलौच करते हुए बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट करने लग गया. इस पर उसकी मां गिन्नी देवी द्वारा बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी सुरेश और उसकी माता सहित अन्य परिजनों ने मारपीट की.

उन्होंने बताया कि मारपीट के कारण उसकी बहन और भांजा एक कमरे का दरवाजा बंद करके बैठ गए लेकिन सुरेश ने लोहे की रॉड से गेट को तोड़कर अंकित के साथ बेरहमी से मारपीट की तभी अंकित बचकर घर से भाग गया, जिसे आस-पास काफी तलाश किया लेकिन वह नही मिला. उन्हें सोमवार की रात को सूचना मिली कि अंकित की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई.

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सुरेश जो शराब का आदि है, जो आए दिन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर अंकित अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि मरने से पहले अंकित ने उसके बड़े मामा से बात की थी, जिसमें वह कह रहा है कि उसके पिता से बहुत परेशान है और मैं सबसे अंतिम बार बात कर रहा हूं. मम्मी को आप रख लेना. मामा अपना अंतिम दिन है, आज मैं मरूंगा. जबसे मैं आया हूं ,तब से काम कर रहा हूं ,खर्चा चला रहा हूं.

वहीं, अब मैं कभी किसी के सामने नहीं आऊंगा. मैं कहकर जा रहा हूं. पिताजी का ऐसा हाल कर देना मरने से भी बेहतर हो जाए. दिन-रात गाली निकालते हैं और कपड़े तक नही दिलाते हैं. मैंने आज 1500 रुपये लिए तो कलेश कर दिया. जिस हिसाब से कर्म कर रहा है, वो कभी सुखी नहीं रहेगा. मुझे तो सुबह जला देना. इस संबंध में मृतक की मां गिन्नी देवी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More