रामगढ़ में बंदरों के झुंड ने BJP नेता पर किया हमला, बुरी तरह नोचा डाला कान

Alwar News: राजस्थान के रामगढ़ कस्बे में एक बंदरों के झुंड ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया और पूरा कान नोचकर अलग कर दिया.

रामगढ़ में बंदरों के झुंड ने BJP नेता पर किया हमला, बुरी तरह नोचा डाला कान
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के रामगढ़ कस्बे में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे हमलों से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं. बीते कुछ महीनों में बंदरों के हमलों में सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जिससे कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है.

गुरुवार शाम करीब चार बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब भाजपा के एएसी मोर्चा के जिला महासचिव दिनेश चौहान पर बंदरों की टोली ने जानलेवा हमला कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश चौहान अपने घर की ओर जा रहे थे तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया. उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन एक आक्रामक बंदर ने उनके कान पर झपट्टा मारते हुए पूरा कान नोचकर अलग कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल दिनेश चौहान को पहले रामगढ़ से अलवर रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया. जयपुर में उनके कान की सर्जरी की जाएगी.

कस्बे के प्रजापति मोहल्ले में इससे पहले भी बंदरों के हमलों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. वहीं, जोशी मोहल्ले में कांता देवी के मकान की छत पर बंदरों की टोली ने जमकर उत्पात मचाया और छत पर लगे एक पिलर को गिरा दिया. तेज धमाके की आवाज से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान कस्बे वासियों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे एकजुट होकर रामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द बंदरों से निजात दिलाने की मांग की. एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ से बातचीत की.

अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है और शुक्रवार से ही पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए.

ज्ञापन सौंपने वालों में एक्स आर्मी जयराम मीणा, एडवोकेट अमित भारद्वाज, एडवोकेट लाखन दत्त शर्मा, एडवोकेट अमित कसौटिया, जवाहर तनेजा, गुल्लू सोनी, दीपक अग्रवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह, लोकेश कुकरेजा सहित कई कस्बेवासी मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More