Rajasthan News: अलवर में 93 लाख की साइबर ठगी मामले में एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी के पास से साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए टैबलेट को भी बरामद कर लिया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई 93 लाख रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में उपयोग किए गए टैबलेट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं.
थानाधिकारी दिनेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पहले ही एक आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विशाल ने ठगी की रकम में से 42 लाख रुपये अपनी बहन के खाते में ट्रांसफर किए थे, जबकि बाकी रकम शेयर मार्केट में लगाने और नुकसान होने का बहाना बनाकर हड़प ली. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं. मामला साइबर ठगी से जुड़ा होने के कारण तकनीकी पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है.
पढ़ें अलवर की एक और अहम खबर
Alwar News: भिवाड़ी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
अलवर जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश से रोजगार की तलाश में भिवाड़ी आए 18 वर्षीय युवक विनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार विनय कुछ महीनों पहले ही भिवाड़ी स्थित मदर्सन कंपनी में काम करने आया था. रविवार को कंपनी में अवकाश होने के चलते वह अपने कमरे पर मौजूद था और कपड़े धोकर छत पर सुखा रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपड़े सुखाते समय विनय का संपर्क अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया. बिजली का तेज झटका लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया. हादसे में उसका एक हाथ बुरी तरह जल गया है.जबकि दूसरा हाथ और पेट भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल विनय की हालत नाजुक बनी हुई है.
विनय ने बताया कि करंट लगने के बाद वह वही मौके पर बेहोश हो गया था. जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसको अलवर जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. अभी जयपुर रैफर किया जा रहा है.
रिपोर्टर- स्वदेश कपिल
ये भी पढ़ें- मवेशियों की तलाश में निकले, लौटे नहीं... सुबह तालाब में तैरता मिला 3 सगे भाई-बहनों का शव
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!