अलवर की सड़कों से हटेंगे करीब 5 हजार स्ट्रीट डॉग, रूकावट बने तो मामला होगा दर्ज

Alwar News : अलवर में एक अनुमान के मुताबिक पांच हजार स्ट्रीट डॉग होंगे. नगर निगम के आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार स्वायत शासन विभाग जैसे भी उन्हें निर्देशित करेगा उनके पालना की जाएगी. 
 

अलवर की सड़कों से हटेंगे करीब 5 हजार स्ट्रीट डॉग, रूकावट बने तो मामला होगा दर्ज
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News : अलवर में सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों और आवारा पशुओं को लेकर जहां एक और राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के सभी नगर निगम और लोकल बॉडीज को पकड़ने के निर्देश दिए हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसकी पालना में अलवर नगर निगम ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है.

अलवर में एक अनुमान के मुताबिक पांच हजार स्ट्रीट डॉग होंगे. नगर निगम के आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार स्वायत शासन विभाग जैसे भी उन्हें निर्देशित करेगा उनके पालना की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि उनके आदेशों का विधि विभाग द्वारा परीक्षण करेंगे और डीएलबी डायरेक्टर के जो आदेश होंगे. उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी .उन्होंने बताया कि हर सप्ताह आवारा पांच से दस कुत्तों की नसबंदी कराई जा रही है. और यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है.

इस संबंध में पूर्व में भी आवारा कुत्तों के खिलाफ नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया था और नियमित रूप से पशु चिकित्सालय में उनकी नसबंदी कराई जा रही है.उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रही है.

जिसको लेकर डॉग लवर के लिए भी उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया है. कार्यवाही के दौरान लोक सेवक के साथ बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए और उन पर विधिक कार्रवाई की जाए. उन्होंने बताया कि डीएलबी के निर्देश मिलते ही उनके निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी. प्रतिबंधित नस्लों के कुत्तों के पालने के सवाल पर उन्होंने बताया कि जो लोग घरों में कुत्ता पालते हैं. उसको पालने की रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसके पालक की है.

ये उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने शहरी सड़कों से आवारा कुत्ते और पशु हटाने का आदेश दिया था. अलवर में भी आए दिन ऐसी काफी घटनाएं सामने आई है. जो आवारा कुत्तों ने बच्चों को जख्मी किए हैं. अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में कुत्ता काटने के इंजेक्शन लगवाने के लिए काफी लोग अस्पताल आ रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More