Alwar News: अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की फेरेफरी में स्थित पचास से अधिक गांवों के लोगों का इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर एक मात्र स्थान है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की फेरेफरी में स्थित पचास से अधिक गांवों के लोगों का इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर एक मात्र स्थान है. यह एरिया डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया ओर स्क्रब टायफस जैसी मौसमी बीमारियों के लिए चिकित्सा विभाग की हाईरिस्क जॉन भी घोषित है.
लेकिन इसके बावजूद इस अस्पताल में पांच डाक्टरों की पोस्ट होने के बावजूद अस्पताल प्रभारी सहित मात्र 2 डॉक्टर डाक्टर की पोस्टेड है, जिनमें से प्रभारी डॉक्टर लगातार फील्ड निरीक्षण और मीटिंग के चलते बाहर रहते है और रात में इमरजेंसी ड्यूटी करता है.
वहीं दिन में प्रभारी डाक्टर के बाहर होने की स्थिति एक मात्र डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा है. अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज आउटडोर मरीज ईलाज के लिए आते है. अस्पताल में भर्ती इनडोर मरीजों का ईलाज भी इनके ही भरोसे होते है. अस्पताल में मौजूद दोनों डाक्टरों को दिनरात ड्यूटी देनी पड़ती है.
गौरतलब है कि अलवर जिले के सरिस्का की वादियों में बसे एक दर्जन से अधिक गाँवो माधौगढ़ कुशालगढ़, राइका, लालपुरा, परता का बास सिलीसेढ़, ढहला वास ओर रोबड़ा सहित करीब पचास गांव हाई रिस्क जोन में आते है. यहाँ सबसे ज्यादा मौसमी बीमारियों का प्रकोप होता है.
हर साल औसतन 10 से 15 लोगो की मौत मौसमी बीमारियों की वजह से हो जाती है. सरिस्का के जंगल ओर पहाड़ियों मे पानी का भराव होने के कारण यहाँ अधिक संख्या में मच्छरों के लार्वा पनप जाता है. जिसकी वजह से मौसमी बीमारियां अधिक फैलती है.
अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि मौसमी बीमारियों के हाई रिस्क जोन घोषित अकबरपुर सीएचसी क्षेत्र के गांवों में पहाड़ी और जंगल होने के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहता है. इसलिए अस्पताल में स्वीकृत पदों पर डाक्टरों की नियुक्ति सरकार को करनी चाहिए.जिससे मरीजों को उचित इलाज समय पर मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!