अलवर में जमीन विवाद में भाई-भाई के बीच हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर घायल

Alwar news: जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश इस कदर बढ़ गई कि लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा गांव में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. हमले में एक पक्ष के तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अलवर में जमीन विवाद में भाई-भाई के बीच हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर घायल

Alwar news: जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश इस कदर बढ़ गई कि लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा गांव में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. हमले में एक पक्ष के तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम, उसके बेटे गुड्डू, पत्नी प्रेमवती और भाई रवि के साथ केसर देवी पर परिवार के ही अशोक, राहुल, मनीष, योगेश सहित महिलाएं निर्मला और ललिता ने लाठी और टांछियों से हमला बोल दिया.

इस हमले में सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं केसर देवी का हाथ और पैर तोड़ दिए गए. घायलों का कहना है कि पुरानी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद लंबे समय से चला आ रहा था.जो अब हिंसा में बदल गया. पीड़ित पक्ष ने लक्ष्मणगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल महिला केसर देवी ने बताया कि “हम खेत में थे . तभी सब हथियार लेकर आ गए और मारने लगे. हमें कुछ समझ नहीं आया. उन्होंने जान से मारने की कोशिश की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं दूसरे मामले में भिवाड़ी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक. अलवर से जयपुर हायर सेंटर किया रेफर. जानकारी के अनुसार विकास नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश से रोज़गार की तलाश में भिवाड़ी आए 18 वर्षीय युवक विनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गया.

विनय कुछ महीनों पहले ही भिवाड़ी स्थित मदर्सन कंपनी में काम करने आया था. रविवार को कंपनी में अवकाश होने के चलते वह अपने कमरे पर मौजूद था और कपड़े धोकर छत पर सुखा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपड़े सुखाते समय विनय का संपर्क अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया.

बिजली का तेज़ झटका लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया. हादसे में उसका एक हाथ बुरी तरह जल गया है.जबकि दूसरा हाथ और पेट भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल विनय की हालत नाजुक बनी हुई है.

विनय ने बताया कि करंट लगने के बाद वह वही मौके पर बेहोश हो गया था. जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसको अलवर जिला अस्पताल ईलाज के लिये भर्ती कराया गया था.अभी जयपुर रैफर किया जा रहा है.

Trending news