Rajasthan News: अलवर शहर में अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर आज पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और आपसी समन्वय से समाधान निकालना बताया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर शहर में अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर आज पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अलवर के समस्त थानाधिकारी, सीओ सिटी अंगद शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह मौजूद रहे.
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और आपसी समन्वय से समाधान निकालना बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे व्यापारी मंच पर अपनी समस्याएं रखते गए. वैसे-वैसे शहर की कानून व्यवस्था की हकीकत भी सामने आती गई.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
व्यापारियों ने साफ शब्दों में कहा कि अलवर में सट्टा, अवैध शराब, चोरी, लूट और मनचलों की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इन पर सिर्फ कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रहती है. शहर के हर हिस्से से रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई का अभाव दिखता है.
व्यापारी ट्रांसपोर्टर राजकुमार गुप्ता ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों ने अपनी बात रखी है, लेकिन अब जरूरत है उन बातों पर अमल करने की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है, जिससे पूरा शहर परेशान है. पुलिस और नगर निगम की उदासीनता ने व्यापारियों को घुटनों पर ला खड़ा किया है.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
संयुक्त व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता ने कहा कि चोरी, डकैती, साइबर ठगी, मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस का रवैया सिर्फ आश्वासन तक सीमित है. उन्होंने जानकारी दी कि तीन महीने बाद फिर एक समीक्षा संवाद होगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि समस्याओं का कितना समाधान हुआ है.
डॉ. तेजपाल सिंह (एडिशनल एसपी) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अब सट्टा, अवैध शराब और लूट जैसी घटनाओं को लेकर गंभीर है. शहर में अलग से गश्त शुरू की जाएगी, ताकि व्यापारी और आम जनता दोनों सुरक्षित महसूस करें. हालांकि जनता और व्यापारी वर्ग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह संवाद सिर्फ एक औपचारिकता है या वास्तव में कोई परिणाम देखने को मिलेगा.
अलवर की जनता अब सिर्फ सांत्वना नहीं बदलाव चाहती है. वहीं साइबर ठगों के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट से व्यापारियों के खाते सीज हो जाते हैं. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसका निर्णय उच्चस्तर पर किया जा रहा है. वहीं अतिक्रमण की समस्या प्रमुखता से आई है, इस पर जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस की गश्त व्यवस्था बढ़ाई जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!