Alwar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे नौतपा में नहीं तपी धरती. बीती रात आई आंधी और बारिश से अलवर सहित जिले भर में मौसम सुहावना बना हुआ है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे नौतपा में नहीं तपी धरती. बीती रात आई आंधी और बारिश से अलवर सहित जिले भर में मौसम सुहावना बना हुआ है. आज सुबह 5 बजे से बारिश ने विश्व पर्यावरण दिवस को और भी सुहाना बना दिया. बीते साल इसी दिन तापमान 47 डिग्री के आस पास था.
जिला पर्यावरण समिति और लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में रन फॉर एनवायरनमेंट का भी आयोजन हुआ. हल्की बारिश में भीगते हुए पर्यावरण दिवस भी मनाया गया. अलवर ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात से ही घने बादल छाने लगे . सुबह 5 बजे के बाद कई जगहों पर हल्की बारिश तो कहीं तेज बारिश का दौर शुरू हो गया.
बारिश के कारण गर्मी का असर बिल्कुल कम होने लग गया है. दिन के समय भी कई दिनों से घने बादल होने के कारण गर्मी गर्मी के तेवर धीमे पड़ गए. जून के महीने में तपिश नहीं है. वहीं अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है. जबकि अन्य सालों में इन दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के आसपास होता था.
हालांकि मई महीने के आखिरी दिनों में ही मौसम पलट गया था. लेकिन अब जून के पहले सप्ताह में भी गर्मी नहीं है. पिछले कई दिनों से रोजाना दिन में भी बादल छाए रहते हैं. बीच-बीच में हवा चलती है. इस कारण गर्मी कम है. हालांकि कभी कभार उमस का असर रहा है. लेकिन जून में चलने वाली लू पूरी तरह गायब हैं. वहीं किसानों ने भी समय से पहले ही अपने खेतों में बुवाई कर दी है. जो कहीं ना कहीं लाभकारी साबित हो रही है.