Alwar Weather Update: बादलों के कहर से शहर जलमग्न, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल

Alwar Weather Update: राजस्थान के अलवर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई है. बच्चों का स्कूल जाना भी एक चुनौती बन गया है. सबसे ज्यादा मुसीबत दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ रही है. 

Alwar Weather Update: बादलों के कहर से शहर जलमग्न, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल
Image Credit: Alwar Weather Update

Alwar News: मंगलवार को अलवर शहर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. दो घंटे की बारिश में ही शहर की अधिकांश सड़कें और कॉलोनियाँ जलमग्न हो गईं. शहर का सबसे बड़ा राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय तक एक फीट पानी में डूब गया. जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जलभराव ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. शहर के प्रमुख चौराहे जैसे अंबेडकर नगर, एसएमडी सर्किल, बिजली घर चौराहा, जेल चौराहा, अशोक टॉकीज, बस स्टैंड, मनु मार्ग, घंटाघर, काली मोरी, होप सर्कस, स्वर्ग रोड आदि जलमग्न हो गए. चूड़ी मार्केट और अन्य बाजारों में दो-दो फीट तक पानी भर गया. जिससे दुकानों में घुसा पानी व्यापारियों के लिए भारी नुकसान लेकर आया.

Add Zee News as a Preferred Source


गायत्री मंदिर रोड पर कई घरों में पानी घुस गया. वहीं कई गाड़ियों के इंजन बंद हो गए. बच्चों का स्कूल जाना भी एक चुनौती बन गया. सबसे ज्यादा मुसीबत दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ी. अलवर की भौगोलिक स्थिति पहाड़ की तलहटी में होने के कारण कृष्ण कुंड, सागर जलाशय और किशन कुंड में पानी की जबरदस्त आवक हुई. झरनों के रूप में बहते पानी को देखने लोग वहां नहाने भी पहुंचे. लेकिन शहर के हालात देख यह साफ है कि रिमझिम बारिश में भी नगर निगम का जल निकासी सिस्टम फेल हो गया है.

शहरवासियों का आरोप है कि हर साल यही हाल होते हैं .लेकिन नगर परिषद और प्रशासन सिर्फ कागजों में तैयारियां दिखाते हैं. नालों की सफाई नहीं हुई. जल निकासी की कोई योजना नहीं दिखी. अब जनता बेहाल है और सवाल कर रही है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.