जवान ईश्वर प्रसाद की एक्सीडेंट में मौत, तिरंगे में लिपटी देह एक टक देखता रहा मासूम बेटा

Khairthal News : खैरथल जिले के मांचा गांव का लाल, 294 आर्म्ड वर्कशॉप बटालियन हिसार में तैनात ईश्वर प्रसाद का बुधवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया. शुक्रवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव मांचा पहुंचा, पूरा इलाका शोक में डूब गया.

जवान ईश्वर प्रसाद की एक्सीडेंट में मौत, तिरंगे में लिपटी देह एक टक देखता रहा मासूम बेटा
Image Credit: Khairthal News

Khairthal News : सेना में जवान ईश्वर प्रसाद के निधन की खबर सुनते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गांव की गलियां भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों से गूंज उठीं. अपने पिता की पार्थिव देह को देख कर आठ वर्षीय बेटे रजत की चीख-पुकार ने हर आंख को नम कर दिया. मां सरला देवी, पत्नी बिंदिया और छह वर्षीय बेटी रितु की हालत देख कर लोगों की रूह कांप उठी.

बताया जा रहा है कि ईश्वर प्रसाद ड्यूटी के बाद हर रोज़ की तरह 7 अगस्त की रात को अपनी बाइक से क्वार्टर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक एक नीलगाय से टक्कर हो गई. गंभीर रूप से घायल ईश्वर को तत्काल दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

जैसे ही निधन की सूचना गांव पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. ईश्वर प्रसाद का विवाह 2015 में बिंदिया देवी से हुआ था. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं.

उनके पिता रामनिवास भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जवान के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा मांचा गांव गहरे शोक में है. सभी ने एक सुर में कहा कि ईश्वर प्रसाद जैसे समर्पित जवान की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती. वही शहीद ईश्वर प्रसाद को सेना की तरफ से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया और सेना के कई अधिकारी सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pragati Pant

Pragati Pant

प्रगति पंत अवस्थी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 साल से ज्यादा का मीडिया अनुभव है. उन्होंने टीवी से शुरुआत करके डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वे नई तकनीक को जल्दी सीखती हैं और बदलते ट्रेंड के साथ खुद को आसानी से ढाल लेती हैं. खबरों के नए एंगल खोजकर उन्हें आसान और असरदार तरीके से पेश करना उनकी खासियत है. ज़ी राजस्थान डिजिटल में चीफ सब एडिटर, प्रगति अवस्थी, फर्स्ट इंडिया न्यूज और ईटीवी में सीनियर पदों पर काम कर चुकी हैं.