DSP की पोस्टिंग में बाबा बालकनाथ का रोड़ा, दो साल पहले की धमकी आज भी जिंदा

जैसे ही विधायक का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनीतिक गलियारे में चर्चा बन गई, जिसमें दो साल बीत जाने के बाद भी विधायक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शायद उन्हें वो लाइन याद आ गई, जो उन्होंने बहरोड़ थाने में डीएसपी को कही थी.

DSP की पोस्टिंग में बाबा बालकनाथ का रोड़ा, दो साल पहले की धमकी आज भी जिंदा
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News : 8 जनवरी 2023 को कांग्रेस सरकार के समय बहरोड़ में बाबा बालकनाथ और उस समय बहरोड़ में डीएसपी पद पर तैनात राव आनंदकुमार के बीच हुई तीखी नोंकझोंक एक बार फिर सुर्खियों में आ गई.

आरपीएस ट्रांसफर लिस्ट में डीएसपी राव आनंदकुमार का नाम सीकर जिले के खाटूश्याम में डीएसपी पद पर आने की भनक जब तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ को लगी, तो उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को अपने लेटर हेड पर पत्र लिखकर बताया कि डीएसपी राव आनंदकुमार की बहरोड़ में कार्यशैली बहुत ही खराब रही है, ये डीएसपी भ्रष्ट डीएसपी है इसको कही भी फील्ड ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

जैसे ही विधायक का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनीतिक गलियारे में चर्चा बन गई, जिसमें दो साल बीत जाने के बाद भी विधायक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शायद उन्हें वो लाइन याद आ गई, जो उन्होंने बहरोड़ थाने में डीएसपी को कही थी.

उस समय विधायक बाबा बालकनाथ ने डीएसपी से कहा था कि मेरा नाम हमेशा याद रखना, मेरी लिस्ट में तुम भी शामिल हो गए, मैं तुम्हें कही का भी नहीं छोडूंगा, पुलिस की वर्दी में सबसे बड़े गुंडे तुम हो.

इस धमकी के बाद डीएसपी और बाबा बालकनाथ आमने सामने हो गए थे. दरअसल बहरोड़ में 6 जनवरी 2023 को हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर जाया गया था.

कुछ बदमाशों ने विक्रम उर्फ लादेन पर फायरिंग कर दी थी, फायरिंग में एक महिला घायल हो गई थी, उस समय पुलिस ने आरोपियों के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, पूर्व अलवर सांसद बाबा बालकनाथ अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और डीएसपी से लोगों को नाजायज पकड़ने का आरोप लगाने लगे है.

आरोप के बीच ही दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई और उसके बाद विधायक ने धमकी दे डाली थी. अब ये लेटर भी उसी बात की तरफ इशारा करता है कि बाबा बालकनाथ अब भी उसी धमकी को आज भी अपने जहन में लेकर घूम रहे है.

पूरे मामले पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है , PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि BJP सत्ता का दुरुपयोग करने में माहिर है. कोई भी ये कैसे कह सकता है कि ये अधिकारी कहीं काम नहीं करेगा. MLA अगर CM को पत्र लिखने लग जाएं तो ये मान लेना चाहिए कि आपस में सीधा संवाद नहीं है.

डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार के समय मैंने एक भी पत्र CM को नहीं लिखा. हम जाते थे और हमारा काम हो जाता था. पूरे 5 साल में मैंने एक भी पत्र CM को नहीं लिखा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More