बीजेपी Ex MLA ने मंदिर में छिड़का गंगाजल, कहा-टीकाराम जूली के आने से हुआ अपवित्र

Rajasthan news : राजस्थान के पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. इस बार अलवर के एक मंदिर पूर्व विधायक ने गंगाजल छिड़का और नेता प्रतिपक्ष को लेकर बयान दिया जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है.

बीजेपी Ex MLA ने मंदिर में छिड़का गंगाजल, कहा-टीकाराम जूली के आने से हुआ अपवित्र

Alwar News : राजस्थान के अलवर के रामगढ़ से पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अपना घर शालीमार में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आने पर कहा मंदिर अपवित्र हो गया है.

आहूजा ने बोला कि मुझे गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करने आना पड़ा है. पूर्व विधायक आहूजा ने कहा कि अलवर के अपना घर शालीमार में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उसे बुलाया गया.

बीजेपी के पूर्व विधायक ने कहा कि जिन्होनेंं भगवान श्रीराम के अस्तित्व को चुनौती दी. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राम जन्म का सबूत मांगा था, भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहा था.

ऐसे पापी और राक्षसी प्रवृत्ति के कांग्रेस नेताओं को यहां बुलाया गया. आहूजा ने कहा कि मैं एक बात अच्छे से कह देता हूं कि आप लोगों ने कई मंदिर बनवाए हैं.

कभी भी किसी को खुश करने के लिये मंदिरों को अपवित्र मत करो. ये भगवान श्रीराम का मंदिर है. जिनको चरणों में गंगाजल छिड़का है. बाकी मंदिरों में पूजन किया है.

गंगाजल से पवित्र इस लिए करना पड़ा क्योकि कल अपवित्र लोग आ गए. मैं उनका नाम लेकर खुद को अपवित्र नहीं करूंगा.

मंदिर बनवाने वाले बिल्डर को भी पूर्व विधायक चेताते हुए दिखे और कहा कि सबको खुश करने के चक्कर में ऐसा ना करे.

ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी को मंदिर की अपवित्रता का कारण बताया और कहा कि ये लोग धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाते हैं.

ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बयान
जो ना बोले भारत माता की जय- उसके लठ दो’
अगर वो एक सनातनी लड़की को उठाएंगे तो हम उनकी पांच लड़कियों को उठा लेंगे.
रेप करने वालों को नपुंसक बनाकर मौत होने तक जेलों में डाल दिया जाए

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news