&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से जयपुर जा रहा एक ही परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इंदिरापुरम स्थित जनता फ्लैट (1012-सी) निवासी मनोज कुमार अपने परिवार के साथ कार से जयपुर जा रहे थे. रात करीब 11 बजे के आसपास वे सुपर एक्सप्रेस-वे के पिनान रेस्ट एरिया पर खाना खाने के लिए होटल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रेस्ट एरिया जोन में सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार तेज़ी से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास जोरदार धमाके की आवाज गूंजी.
होटल स्टाफ और एनएचएआई की कार्रवाई
धमाके की आवाज सुनते ही रेस्ट एरिया के होटल कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए. तुरंत ही एनएचएआई की 1033 हेल्पलाइन को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पिनान आदर्श सीएचसी पहुंचाया गया.
घायलों की पहचान और स्थिति
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई:
मनोज कुमार (40 साल), पुत्र सत्नारायण
मुस्कान (37 साल), पत्नी मनोज कुमार
आर्यन (17 साल), पुत्र मनोज कुमार
आर्ची (5 साल), पुत्री मनोज कुमार
चारों का प्राथमिक उपचार पिनान सीएचसी में किया गया. डॉक्टरों ने मुस्कान और आर्यन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
महिला की मौत, बाकी की हालत नाजुक
दुर्भाग्य से, इलाज के दौरान मुस्कान की अलवर में मौत हो गई. वहीं आर्यन और अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुपर एक्सप्रेस-वे पर अक्सर इस तरह हादसे होते हैं क्योंकि कई ट्रक रेस्ट एरिया और सड़क किनारे लापरवाही से खड़े कर दिए जाते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह खड़े ट्रकों पर सख्ती की जाए और सड़क सुरक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम किए जाएं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!