&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक मासूम बच्चा गर्म द्रव से झुलस गए. दोनों मामलों में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. पहली घटना अलवर-खैरथल रेलवे मार्ग की है. जहां आगरा निवासी 38 वर्षीय राजवीर सिंह एक निजी कंपनी के तहत टावर लगाने का काम करता है.
साथी के साथ टेंट में सो रहा था
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जब वह अपने साथी के साथ टेंट में सो रहा था. तभी उसका साथी दाल पका रहा था. अचानक किसी कारणवश दाल का बर्तन पलट गया और गर्म दाल सीधा राजवीर के शरीर पर गिर गई. हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया. मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया.
दूसरी घटना मालाखेड़ा क्षेत्र की
दूसरी घटना मालाखेड़ा क्षेत्र के पिला ढाबा गांव की है. जहां 5 वर्षीय नमन राजपूत खेलते समय गर्म दूध से झुलस गया. बताया गया है कि नमन के पास ही दूध का भगोना रखा हुआ था. और जैसे ही उसकी बड़ी बहन वहां से गुजरी. भगोना गिर गया और गर्म दूध नमन पर फैल गया. बच्चा बुरी तरह झुलस गया. जिसे परिवार वालों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. नमन के पिता भेरू सिंह राजपूत मजदूरी कर अपने चार बच्चों का भरण-पोषण करते हैं.
दूसरी तरफ बदमाशों का दिखा आतंक
अलवर में देर रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मनु मार्ग स्थित जैन रूमस की है. जहां रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाश रूम मांगने के बहाने पहुंचे. होटल मैनेजर ने रूम उपलब्ध नहीं होने की बात कह दी. जिससे गुस्साए बदमाशों ने होटल मैनेजर विष्णु सिंह नरुका व सुनील के साथ मारपीट कर दी. बदमाश होटल की 8000 की एक घड़ी भी लेकर फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने होटल के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल होटल मालिक नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे हैं. वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं लोगों में दहशत फैला रही हैं. होटल के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने शराब के नशे में यह हरकत की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!