रातों-रात खाली हो गई अलवर के स्कूल की लाइब्रेरी, चोर ले गए 1.90 लाख के सामान

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही और सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हुए चोरों ने पीएम नविन उच्च माध्यमिक विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी को निशाना बना लिया. चोर लाइब्रेरी से करीब 1.90 लाख रुपए कीमत के कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए.

रातों-रात खाली हो गई अलवर के स्कूल की लाइब्रेरी, चोर ले गए 1.90 लाख के सामान
Image Credit: Alwar News

Alwar News: जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही और सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हुए चोरों ने पीएम नविन उच्च माध्यमिक विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी को निशाना बना लिया. चोर लाइब्रेरी से करीब 1.90 लाख रुपए कीमत के कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए.


विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 22 अगस्त को एफएमएस योजना के अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी में 7 डेस्कटॉप, 7 सीपीयू, 7 कीबोर्ड, 7 माउस, 4 कंप्यूटर हेडफोन, 1 वेब कैमरा, 1 इंटरनेट डिवाइस, 14 कुर्सियां स्थापित की गई थीं. विद्यालय परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहे का गेट लगवाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अधूरा रह गया. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे दिया घटना को अंजाम
घटना 15 और 16 सितंबर की रात की बताई जा रही है. चोरों ने पहले गेट पर लगे ताले को लात मारकर गेट खोल दिया. इसके बाद अंदर घुसकर लाइब्रेरी का ताला तोड़ा और वहां से 3 डेस्कटॉप, 3 सीपीयू, 3 कीबोर्ड, 3 माउस व अन्य उपकरण चुरा ले गए.

प्रशासन की कार्रवाई
इस चोरी की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने इस संबंध में रिपोर्ट थाना कोतवाली अलवर में दर्ज कराई. चोरी गए उपकरणों की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपए आंकी गई है.

पुलिस जांच में जुटी
मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच की जिम्मेदारी सहायक उपनिरीक्षक इलियास खान को सौंपी गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर छानबीन कर रही है ताकि चोरी का खुलासा जल्द किया जा सके.

ग्रामीणों ने जताई की नाराजगी

इस घटना के बाद ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन में नाराजगी है. उनका कहना है कि लाखों की लागत से बच्चों के लिए लगाए गए उपकरण असुरक्षित क्यों छोड़ दिए गए. यदि समय पर गेट का काम पूरा हो जाता, तो शायद यह चोरी रोकी जा सकती थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More