&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: पुलिस प्रशासन के द्वारा नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत खोहड़ा,करमाली मे सायबर अपराध जागरूकता एवं सुधार अभियान के तहत सायबर ठगी को रोकने के लिए ग्रामीणों से समझाइश की गई. बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि हसन खान ने की.
सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण समझाइश अभियान मे उपस्थित हुए. रामगढ़ थानाधिकारी विजेंद्र सिंह एवं नौगावा थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए कहा कि पैसो के लालच मे आकर युवा एवं नाबालिग सायबर अपराध कर रहे है.
परिवार जनों के लिए कितने शर्म कि बात है कि उनके सामने उनके बच्चे जेल जा रहे है. यह अपराध ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है. देश मे इतनी तकनीके आ गई है कि कौन जुर्म कर रहा है. अब तुरंत पहचान हो जाती है. सायबर अपराध के चक्कर मे युवा अपना भविष्य खराब कर रहे है.
लोगों से समझाइश करते हुए बताया कि गलत तरीके से कमाई मे बरकत नहीं होती है. इस तरीके से कमाया गया पैसा गलत कामो मे ही लग जाता है. बच्चे बुरी लतो का शिकार होते है, जो आपके लिए ही परेशानी का सबब बनता है. पिछले साल से कानून मे नया प्रावधान आ गया है, जिसके तहत आपराधिक तरीके से या आय से अधिक सम्पति को सरकार द्वारा कुर्क किया जाएगा.
युवाओं को समझाया कि अपराध की इस बीमारी से तौबा कर ले. संकल्प ले बुराई मिटाने मे प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देंगे. सायबर अपराध छोड़कर जीवन निर्माण के लिए अच्छे क्षेत्र को चुने और अपना भविष्य बनाए. उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया. वो क्षेत्र से इस बुराई को दूर करने मे पूरा सहयोग करेंगे. इस दौरान जफ़रुदीन, सुरेश चंद,रमेश चंद, इस्माइल खान, सैकुल खान, रिछपाल जाटव, मिजाज, लल्लूराम,फूलचंद,चेतराम,सिराज,शेर मोहम्मद, अख्तर खान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
एडिशनल एसपी डा तेजपाल सिंह ने बताया की अलवर जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्र जिनमें ज्यादा अपराध हो रहा है. उन्हें चिन्हित किया गया है. उनमें जाकर ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें और युवा पीढ़ी को समझाएं कि इस बुराई से दूर रहे. इससे उनका भविष्य भी खराब हो रहा है .साथ ही क्षेत्र भी बदनाम हो रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!