Alwar News: अलवर में साइबर ठगी का नया तरीका, ब्लैक टेप और डबल लेयर ट्रिक से ठगे गए हजारों रुपये

Alwar News: अलवर में साइबर ठगी का नया तरीका! ATM से ₹9000 की ठगी के लिए ब्लैक टेप और डबल लेयर ट्रिक का इस्तेमाल. तीन संदिग्ध युवकों ने पीड़ित का पीछा किया. पुलिस जांच में जुटी, लेकिन तब तक ठगों ने अपना काम कर दिया था.

Alwar News: अलवर में साइबर ठगी का नया तरीका, ब्लैक टेप और डबल लेयर ट्रिक से ठगे गए हजारों रुपये

Alwar News: अलवर शहर में साइबर ठगी और एटीएम में ब्लैक टेप तथा डबल लेयर पट्टी लगाकर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र के साउथ वेस्ट ब्लॉक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से सामने आया है. जहां एक युवक से 9000 की ठगी कर ली गई.


काला कुआं निवासी पीड़ित रितिक सेनी ने बताया कि वह शाम 6 बजे अपनी मां के बैंक खाते से पैसे निकालने एटीएम पर गया था. सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब उसने 9000 निकालने की कोशिश की. तो मशीन से केवल आवाज आई. लेकिन पैसे बाहर नहीं निकले. पहले तो उसे लगा कि शायद तकनीकी कारणों से पैसे नहीं निकले होंगे. लेकिन जब वह घर पहुंचा और खाते की जानकारी देखी. तो पता चला कि 9000 की राशि कट चुकी है.

रितिक ने तुरंत वापिस एटीएम जाकर जांच की. जहां देखा कि एटीएम की कैश आउट स्लॉट पर काले रंग की डबल टेप और कपड़ा चिपका हुआ था. उसे शक हुआ कि यही ठगी का जरिया हो सकता है. उसने तुरंत इस बात की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी. हालांकि जब वह पुलिस को लेकर वापिस पहुंचा. तब तक वह काली पट्टी और टेप गायब हो चुकी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पीड़ित ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना के दौरान तीन संदिग्ध युवक लगातार उसका पीछा कर रहे थे. एटीएम से लेकर थाने तक. फिलहाल पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाना और साइबर थाने में दर्ज करवा दी गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news