जमीनी विवाद में पीटा गया अलवर का दलित परिवार, बोला- गरीब हैं तो क्या, न्याय लेकर रहेंगे

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पूठी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार पर आक्रमक हमला बोल दिया. पीड़ित पूरण बलाई और उनकी पत्नी खेत में कपास खेती को देखने गए थे. तभी काले खां, उनके चार बेटों और अन्य परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

जमीनी विवाद में पीटा गया अलवर का दलित परिवार, बोला- गरीब हैं तो क्या, न्याय लेकर रहेंगे
Image Credit: alwar news

Alwar News: जिले के रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पूठी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार पर आक्रमक हमला बोल दिया. पीड़ित पूरण बलाई और उनकी पत्नी खेत में कपास खेती को देखने गए थे. तभी काले खां, उनके चार बेटों और अन्य परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में पूरण के दोनों पैर और पत्नी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया. दोनों को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पीड़ित के बेटे दिनेश ने रामगढ़ थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दबंग परिवार लंबे समय से पीड़ित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करता आ रहा था. घटना के बाद पूठी गांव और आसपास के इलाके में दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया. बुधवार को सैकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लोग रामगढ़ डीएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित ने बताया हम बस अपनी जमीन पर कपास देखने गए थे. अचानक काले खां और उसके बेटों ने हमें घेर लिया. उन्होंने कहा कि यह जमीन हमारी है, और हमें मार डालेंगे. मेरे पैर तोड़ दिए, पत्नी का हाथ भी. हम गरीब हैं, लेकिन अपना हक छोड़ने वाले नहीं. पुलिस से न्याय चाहिए.

डीएसपी रामगढ़ ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से बात की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा, पीड़ित परिवार के बयान पूरे होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बयान में हो रही देरी के कारण जांच में थोड़ा समय लग रहा है. लेकिन हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की पुष्टि हुई है. और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More