डांस सिखाने के बहाने डांस एकेडमी के संचालक ने युवती संग दिखाई हैवानियत

Alwar News: अलवर में एक डांस क्रू एकेडमी के संचालक पवन राजपूत द्वारा डांस सीखने आने वाली 21 वर्षीय छात्रा के साथ एकेडमी के अंदर ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

डांस सिखाने के बहाने डांस एकेडमी के संचालक ने युवती संग दिखाई हैवानियत

Alwar News: अलवर में एक डांस क्रू एकेडमी के संचालक पवन राजपूत द्वारा डांस सीखने आने वाली 21 वर्षीय छात्रा के साथ एकेडमी के अंदर ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता छात्रा अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया.

इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी .रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह डांस एकेडमी में पिछले एक महीने से डांस सीखने जा रही थी. तभी एकेडमी टीचर पवन राजपूत का फोन आया और उन्होंने एकेडमी में पहुंचने की बात कही.

वह समय के अनुसार वहां पहुंच गई. एकेडमी में पवन के अलावा कोई और नहीं था. पीड़िता ने उनसे पूछा कि और छात्र-छात्राएं क्यों नहीं आए. तब पवन बोला कि आने वाले हैं. तुम डांस शुरू करो. तभी वह डांस सिखाने के बहाने उसके पास आया और गलत तरीके से छूने लगा व छेड़छाड़ शुरू कर दी.

आरोपी ने एकेडमी के गेट बंद कर दिए. मैंने परिजनों को फोन करने का प्रयास किया. उसने मोबाइल छीन लिया और दुष्कर्म किया. वही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कर दिया .लेकिन देर रात पीड़िता की तबीयत खराब हो गई, जिसको परिजनों ने इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news