अलवर में रबी की फसल बुवाई के चलते DAP-यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

Alwar News: राजस्थान में अलवर के थानागाजी क्षेत्र में किसानों के लिए डीएपी खाद एवं यूरिया खाद समय पर उपलब्ध नहीं होने से धरती पुत्र किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जब क्षेत्र के अंदर खाद की गाड़ी आती है. तो किसान को सूचना लगते ही वह अपने परिवार सहित कतार में लग जाते हैं.

अलवर में रबी की फसल बुवाई के चलते DAP-यूरिया की किल्लत, किसान परेशान
Image Credit: ALWAR

Alwar News: थानागाजी क्षेत्र में किसानों के लिए डीएपी खाद एवं यूरिया खाद समय पर उपलब्ध नहीं होने से धरती पुत्र किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जब क्षेत्र के अंदर खाद की गाड़ी आती है. तो किसान को सूचना लगते ही वह अपने परिवार सहित कतार में लग जाते हैं.

सुबह 3:00 बजे से जो किसान कतार में लगते हैं. उनका नंबर दोपहर 12 से 1:00 तक आता है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश हे. किसानों ने बताया कि क्षेत्र के अंदर जो खाद विक्रेता है. वह अपने मिलने वालों को खाद आने पर फोन के द्वारा सूचना देकर खाद उपलब्ध करा देते हैं तथा जब हम खाद लेने के लिए जाते हैं. तो वह दुकानदार किसानों को मना कर देते हैं कि जहां से बीज लेते है. दवाई लेते है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं से खाद ले या खाद के कट्टे के साथ हजार से 2000 का माल जबरन बांध करके देते हैं,. जिससे किसानों की जेब काटी जाती हैं. किसानों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह धरती पुत्रों के लिए समय पर खाद उपलब्ध करवाये. जिससे उनको परेशानी ना हो और ब्लैक से बचा जा सके.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar: पिता ने मासूम बेटे को कमरे में किया बंद, फिर दीवार में धड़ाधड़ा मारा सिर
Khairthal, Tijara News: अलवर के खैरथल जिले के तिजारा कस्बे से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद को भी कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर लिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया. थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रामनगर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां सामने आया कि मृतक बच्चे अरहान का पिता शाजिद एक गुस्सैल किस्म का व्यक्ति है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More