अलवर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति पर हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव फूटी में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि मेव समुदाय के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग पति-पत्नी को बेरहमी से पीट दिया. घटना में पति के दोनों हाथ फैक्चर हो गए, जबकि पत्नी का एक हाथ टूट गया.

अलवर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति पर हमला, गंभीर रूप से हुए घायल
Image Credit: alwarSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव फूटी में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि मेव समुदाय के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग पति-पत्नी को बेरहमी से पीट दिया. घटना में पति के दोनों हाथ फैक्चर हो गए, जबकि पत्नी का एक हाथ टूट गया. गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपति अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान वे पास के खेत की तरफ फली तोड़ने जा रहे थे. तभी आरोपी पक्ष ने यह सोचकर कि पीड़ित उनके खेत की ओर बढ़ रहे हैं. उन पर हमला कर दिया. गुस्साए हमलावरों ने लाठियों से जमकर प्रहार किया, जिससे बुजुर्ग दंपति लहूलुहान हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

अचानक हमला कर दिया गया

पीड़ित के बेटे विनोद का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच एक बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था हालांकि कुछ दिन पहले ही पीड़ित पूरण और काले खान के बीच समझौता हो चुका था. बावजूद इसके बुधवार को अचानक हमला कर दिया गया.

गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
रातों-रात खाली हो गई अलवर के स्कूल की लाइब्रेरी, चोर ले गए 1.90 लाख के सामान
Alwar News: जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही और सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हुए चोरों ने पीएम नविन उच्च माध्यमिक विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी को निशाना बना लिया. चोर लाइब्रेरी से करीब 1.90 लाख रुपए कीमत के कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए.

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 22 अगस्त को एफएमएस योजना के अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी में 7 डेस्कटॉप, 7 सीपीयू, 7 कीबोर्ड, 7 माउस, 4 कंप्यूटर हेडफोन, 1 वेब कैमरा, 1 इंटरनेट डिवाइस, 14 कुर्सियां स्थापित की गई थीं. विद्यालय परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहे का गेट लगवाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अधूरा रह गया. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More