राजस्थान में SBI खातों में फर्जी ट्रांजेक्शन से हड़कंप, एटीएम पर उमड़ी भीड़

Alwar News: अलवर में एसबीआई की साइट हैक होने से बुधवार रात शहर के एसबीआई एटीएम सेंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया.

राजस्थान में SBI खातों में फर्जी ट्रांजेक्शन से हड़कंप, एटीएम पर उमड़ी भीड़
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर में एसबीआई की साइट हैक होने से बुधवार रात शहर के एसबीआई एटीएम सेंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान लोगों ने अचानक खातों में आए पैसे भी निकाल लिए.

पुलिस ने करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया. हुआ यूं कि रात लोगों के फोन पर मैसेज आया कि उनके एसबीआई के खाते में अचानक लाखों रुपए डले हैं. सूचना मिलते ही लोग एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकलवाने पहुंच गए.

Add Zee News as a Preferred Source

एएसपी कांबले शरण ने बताया कि प्रदेशभर में लोगों के फोन पर खाते में लाखों रुपए आने के मैसेज आने लगे. इसमें एक मैसेज भी था, जिसका लिंकअप एसबीआई से था. लोग खाते से पैसा निकालने के लिए एसबीआई के एटीएम के बाहर खड़े हो गए.

कई लोगों ने पैसे निकाल भी लिए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर के सभी करीब 20 एटीएम को बंद कराया. एटीएम के आसपास संदिग्ध हालत में घूमने वाले करीब 100 लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने ले गए.

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी संख्या में सरकार को नुकसान होने से बचाया है. यह मैसेज पूरे प्रदेश में आए हैं. साइबर ठगी से जुड़ा मामला हो सकता है. बताया जा रहा है कि काफी लोगों ने एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल लिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More